
Bangladesh Air Force jet crash Dhaka school (Image Source: Patrika)
Bangladesh Air Force jet crash Dhaka school: बांग्लादेश वायु सेना का एक एफ-7 लड़ाकू प्रशिक्षण विमान सोमवार को राजधानी ढाका के उत्तरा क्षेत्र (Uttara plane crash) में एक स्कूल की इमारत (Bangladesh Air Force crash) से टकरा गया। इस दर्दनाक हादसे में (Dhaka school jet crash) 16 छात्र, 2 टीचर और पायलट सहित 19 जनों की मौत हो गई है और 100 से ज़्यादा लोग गंभीर घायल हुए हैं। मरने वालों में दो शिक्षक भी शामिल हैं। दोपहर में हुए इस हादसे में मरे पायलट की फ़्लाइट लेफ्टिनेंट मोहम्मद तौकीर इस्लाम के रूप में पहचान हुई है। इस विमान दुर्घटना का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। चश्मदीदों के अनुसार, यह चीन निर्मित एफ-7 विमान (F-7 training aircraft accident) सीधे जाकर माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज की इमारत से टकराया। उस समय स्कूल परिसर में छात्र नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया, लेकिन आस-पास मौजूद लोगों को गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय मीडिया और टीवी फुटेज में धमाके के बाद उठती आग और काले धुएं की लपटें साफ देखी जा सकती हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोग घबराकर बाहर भागे और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गया।
वायुसेना के अनुसार, यह चीन निर्मित प्रशिक्षण विमान दोपहर 1:06 बजे उड़ान पर रवाना हुआ था और लगभग 1:30 बजे स्कूल भवन से टकरा गया। हादसे के बाद स्कूल की इमारत में भीषण आग लग गई।
बांग्लादेश की प्रमुख मीडिया संस्था प्रथोम आलो के अनुसार, आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और सेना की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आठ दमकल गाड़ियां बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
दमकल विभाग ने अब तक 19 की मौत की पुष्टि की है। घायलों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा 'कम्बाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल' (CMH) में भर्ती कराया गया है।
माइलस्टोन कॉलेज के एक शिक्षक ने मीडिया को बताया कि जब विमान स्कूल भवन से टकराया, तो कई छात्र अंदर फंसे रह गए। शिक्षकों और स्टाफ ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, बाद में सेना और दमकल विभाग ने मोर्चा संभाला।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि कई घायल लोगों को बाहर निकाला गया। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें उत्तरा अधुनिक अस्पताल, ढाका मेडिकल कॉलेज, कुर्मिटोला जनरल अस्पताल, शहीद मंसूर अली मेडिकल कॉलेज और अन्य मेडिकल सेंटरों में भर्ती कराया गया है।
फायर ब्रिगेड और आपात सेवाएं मौके पर जुटी रहीं और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्कूल भवन को भी काफी नुकसान पहुंचा है। जांच एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है कि दुर्घटना की वजह क्या थी।
गौरतलब है कि विमान दुर्घटना के समय वहां मौजूद न रहने वाली छात्रा रफीका ताहा ने फोन पर बताया कि संस्थान में लगभग 2,000 छात्र हैं और यहां प्राथमिक से लेकर कक्षा 12 तक की कक्षाएं चलती हैं।
वायु सेना और बांग्लादेश सरकार की ओर से अभी तक इस दुर्घटना पर आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने पुष्टि की है कि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
बांग्लादेश में हुए इस हादसे ने सोशल मीडिया पर भी गहरी प्रतिक्रिया पैदा की है। लोगों ने सरक्षा मानकों पर सवाल उठाए हैं और पूछा है कि आबादी वाले इलाके में वायुसेना का प्रशिक्षण उड़ान कैसे संभव है।
एक यूज़र ने लिखा, स्कूलों के पास उड़ान की इजाज़त देना बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ है। दूसरे ने सवाल किया, क्या वायुसेना के ट्रेनिंग प्रोटोकॉल की समीक्षा नहीं होनी चाहिए ?
सरकारी सूत्रों के अनुसार, हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए वायु सेना की जांच कमेटी गठित की जा रही है। प्रारंभिक रिपोर्ट में तकनीकी खराबी की आशंका जताई गई है, लेकिन पायलट की भूमिका और विमान की स्थिति को लेकर जांच जारी है।
स्थानीय प्रशासन ने माइलस्टोन स्कूल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, और स्कूल प्रशासन से बयान लिया जा रहा है। वायु सेना की ओर से विस्तृत रिपोर्ट अगले 72 घंटों में सार्वजनिक की जा सकती है।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
21 Jul 2025, 5:11 PM IST
Published on:
21 Jul 2025, 3:10 PM IST
बड़ी खबरें
View Allविदेश




