मोहम्मद यूनुस जो बाइडेन के करीबी हैं लेकिन उनके बांग्लादेश के पीएम बनने के बाद हालात बद से बदतर हुए हैं, खासकर हिंदू समुदाय समेत अल्पसंख्यक समुदाय के लिए तो बांग्लादेश में अब रहना भी मुश्किल हो रहा है। भारत समेत दुनिया के कई देशों ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को इसका जिम्मेदार ठहराया और हिंदुओं समेत अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी स्थिति को जांच परखकर मोहम्मद यूनुस की सरकार पर सवाल उठाते हुए बांग्लादेश के हालात संभालने को कह दिया और ये भी कह दिया कि अल्पसंख्यकों के खिलाफ कोई भी हिंसक गतिविधि होती है तो इसका जिम्मेदार यूनुस सरकार को ठहराया जाएगा।