Vladimir Putin's Plan: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक नए प्लान के बारे में हाल ही खुलासा हुआ है। पुतिन का यह प्लान वैगनर आर्मी से जुड़ा है।
रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के नए प्लान के बारे में हाल ही में खुलासा हुआ है। और पुतिन का यह प्लान वैगनर आर्मी (Wagner Army) से जुड़ा है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। पढ़कर अजीब भले ही लगे, पर यह सच है। कुछ दिन पहले वैगनर आर्मी दुनियाभर में चर्चा में थी। इसकी वजह थी वैगनर आर्मी की रुसी प्रशासन के खिलाफ बगावत। दरअसल वैगनर आर्मी रूस से ही, पर देश की ऑफिशियल आर्मी का हिस्सा न होकर यह एक किराये की आर्मी है। अपने लीडर येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) की लीडरशिप में वैगनर आर्मी के लड़ाकों की बगावत से पुतिन की टेंशन भी बढ़ गई थी। रूस में सिविल वॉर का खतरा बढ़ गया था। पर यह बगावत ज़्यादा समय नहीं चली। अब पुतिन ने इसी वैगनर आर्मी को लेकर एक नया और बड़ा प्लान बनाया है।
क्या है पुतिन का प्लान?
वैगनर आर्मी को लेकर पुतिन का प्लान बिल्कुल ही सीधा है। कुछ समय पहले वैगनर आर्मी की बगावत के बावजूद पुतिन चाहते हैं कि वैगनर आर्मी उनके साथ रहे और उनके कहने पर सभी काम करे। पुतिन चाहते हैं कि वैगनर आर्मी एक नए कमांडर की लीडरशिप में काम करे। इसके लिए पुतिन वैगनर आर्मी को प्रिगोझिन से अलग करना चाहते हैं।
क्या है पुतिन के इस प्लान की वजह?
पुतिन वैगनर आर्मी के लड़ाकों की काबिलियत से अच्छी तरह से वाकिफ हैं। वैगनर आर्मी ने रूस के लिए कई जंगों में अहम भूमिका निभाई है। रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) में भी वैगनर आर्मी की अहम भूमिका रही है। ऐसे में पुतिन नहीं चाहते कि वैगनर आर्मी उनके हाथ से निकले। साथ ही पुतिन यूक्रेन (Ukraine) के खिलाफ चल रहे युद्ध में भी रूस की आर्मी को मज़बूत करना चाहते हैं और वैगनर आर्मी को वापस इस युद्ध में भेजना चाहते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पुतिन ने वैगनर आर्मी को लेकर यह नया प्लान बनाया है।
यह भी पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे अबू धाबी, दोनों देशों के अहम मुद्दों पर होगी चर्चा