
किस्मत का दरवाजा कब खुल जाए, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। इंसान की किस्मत कब पलट जाए और उसकी ज़िंदगी में कुछ ऐसा बेहतरीन हो जाए जिससे उसकी ज़िंदगी बदल जाए, इस बारे में किसी को भी पता नहीं होता। ऐसा ही कुछ हुआ एक महिला के साथ जो जूस खरीदने के लिए गई थी, लेकिन उसके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा। जूस के साथ ही उसे कुछ ऐसा भी मिल गया जिससे उसकी खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा।
यह मामला अमेरिका के नॉर्थ कैरोलाइना (North Carolina) राज्य के कर्नर्सविल (Kernersville) शहर का है, जहाँ रहने वाली कैली स्पार (Kelly Spahr) का जूस लेने के फैसले ने उसकी ज़िंदगी बदल दी। दरअसल कैली एक गैस स्टेशन (पेट्रोल पम्प) पर रुकी। पास में ही एक डिपार्टमेंट स्टोर था। ऐसे में कैली ने वहाँ जाकर ऑरेंज जूस (Orange Juice) खरीदने का फैसला लिया। ऑरेंज जूस खरीदते समय कैली को कुछ और भी दिखा, जिसे उसने आज़माया।
कैली जब ऑरेंज जूस खरीद रही थी, तभी उसने देखा कि पास में लॉटरी टिकट्स भी बिक रहे थे। ऐसे में कैली ने भी एक टिकट लेने का फैसला लिया। लॉटरी टिकट खरीदने के लिए कैली को 20 डॉलर (करीब 1,688 रुपये) खर्च करने पड़े।
यह भी पढ़ें- शादी में शामिल होने जा रही यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, दूल्हा-दुल्हन समेत 26 लोगों की मौत
कैली ने जो लॉटरी टिकट खरीदा था, वो स्क्रैच करने वाला टिकट था और टिकट खरीदने के साथ ही कैली की किस्मत का दरवाजा भी खुल गया। जैसे ही कैली ने अपना खरीदा हुआ टिकट स्क्रैच किया, उसे पता चला कि उसके हाथ जैकपॉट लग गया है। कैली ने इस टिकट पर 2,50,000 डॉलर्स (करीब 2.11 करोड़ रुपये) की इनामी राशि का बंपर प्राइज़ जीत लिया। टैक्स चुकाने के बाद कैली को 1,78,756 डॉलर्स (करीब 1.5 करोड़ रुपये) मिले।
लॉटरी जीतने पर कैली ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस इमानि राशि से उसकी ज़िंदगी बदल गई। कैली ने बताया कि जीती हुई इनामी राशि से उसे और उसके परिवार को बहुत मदद मिलेगी, जो एक बड़ी राहत की बात है।
यह भी पढ़ें- Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.1 तीव्रता
Updated on:
13 Nov 2024, 5:27 PM IST
Published on:
13 Nov 2024, 5:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.