25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.1 तीव्रता

Afghanistan Earthquake: भूकंप के मामले दुनियाभर में ही बढ़ रहे हैं। आज अफगानिस्तान में भूकंप का झटका महसूस किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 13 Nov 2024, 5:26 PM IST

Earthquake

भूकंप के मामलों में दुनियाभर में ही इजाफा हो रहा है। हर दिन कहीं न कहीं भूकंप आ रहे हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। आज, बुधवार, 13 नवंबर को आए भूकंपों में अफगानिस्तान (Afghanistan) में आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.1 रही। यह भूकंप अफगानिस्तान के अश्कशम (Ashkāsham) से 37 किलोमीटर वेस्टर्न साउथवेस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 10 बजकर 43 मिनट पर आया। अफगानिस्तान में आज आए इस भूकंप की पुष्टि यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान में आज आए इस भूकंप की गहराई 220.7 किलोमीटर रही। नाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने भी इस बात की पुष्टि की।


नहीं हुआ नुकसान

अफगानिस्तान में आज आए इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि भूकंप की गहराई काफी ज़्यादा थी। हालांकि प्रभावित क्षेत्र में लोगों को भूकंप का हल्का झटका महसूस हुआ।

यह भी पढ़ें-शादी में शामिल होने जा रही यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, दूल्हा-दुल्हन समेत 26 लोगों की मौत

भूकंप के मामलों में इजाफा चिंता का विषय

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले कुछ समय में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में इजाफा चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें- नाइजीरिया में बस की हुई ट्रक से भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत