scriptElon Musk की Neuralink चिप का कमाल, दिव्यांग शख्स ने दिमाग से कंट्रोल किया कंप्यूटर | First human Neuralink patient is able to control computer by thinking | Patrika News
अमरीका

Elon Musk की Neuralink चिप का कमाल, दिव्यांग शख्स ने दिमाग से कंट्रोल किया कंप्यूटर

Elon Musk’s Neuralink Chip Does Unthinkable: एलन मस्क के न्यूरालिंक प्रोजेक्ट के तहत जनवरी में पहले इंसान के दिमाग में एक कंप्यूटर चिप लगाई गई थी। अब उस चिप का कमाल देखने को मिला। शख्स ने सिर्फ अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए कुछ ऐसा कर दिखाया जो आपने सोचा भी नहीं होगा।

नई दिल्लीMar 21, 2024 / 05:02 pm

Tanay Mishra

neuralink_patient_uses_brain_to_play_chess_on_computer.jpg

First human Neuralink patient controlling computer just by thinking

विज्ञान की दुनिया में समय-समय पर नई और एडवांस खोज होती रहती हैं। इन्हीं में से एक है एलन मस्क (Elon Musk) का न्यूरालिंक (Neuralink) प्रोजेक्ट। न्यूरालिंक प्रोजेक्ट के तहत इंसानों के दिमाग में कंप्यूटर चिप लगाई जाती है और क्लिनिकल स्टडी की जाती है। एलन ने यह दावा भी किया है कि इस चिप के इस्तेमाल से दिमाग का इस्तेमाल करते हुए कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को कंट्रोल किया जा सकता है। एलन के इस प्रोजेक्ट को पिछले साल ही अमेरिका (United States of America) के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (Food and Drug Administration – FDA) से मंज़ूरी मिली थी। जनवरी में पहले इंसान के दिमाग में इस प्रोजेक्ट के तहत कंप्यूटर चिप लगाई गई। अब इस चिप का कमाल सामने आया है और जिस शख्स के दिमाग में यह कंप्यूटर चिप लगी है, उसने कुछ ऐसा कर दिखाया है जो आपने सोचा भी नहीं होगा।


दिव्यांग शख्स ने दिमाग से कंट्रोल किया कंप्यूटर

नोलैंड आर्बॉघ (Noland Arbaugh) नाम के शख्स के दिमाग में इस जनवरी में न्यूरालिंक प्रोजेक्ट के तहत एक कंप्यूटर चिप लगाई गई थी। नोलैंड ने ही इस प्रोजेक्ट के तहत अपने दिमाग में कंप्यूटर चिप लगाने के लिए ग्रीन सिग्नल दिया था। नोलैंड दिव्यांग है। हाल ही में न्यूरालिंक ने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में नोलैंड बिना अपने हाथों का इस्तेमाल किए कंप्यूटर पर चेस का गेम खेलता है। नोलैंड सिर्फ अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए सोच के ज़रिए कंप्यूटर को कंट्रोल करता है और चेस खेलता है।

इस वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।

https://twitter.com/historyinmemes/status/1770650035711365259?ref_src=twsrc%5Etfw


क्या है एलन के न्यूरालिंक प्रोजेक्ट का लक्ष्य?

एलन के न्यूरालिंक प्रोजेक्ट का लक्ष्य है कि जो शख्स अपने कुछ अंगों का इस्तेमाल नहीं कर सकते, वो न्यूरालिंक चिप की मदद से सिर्फ सोचने भर से ही अपने फोन, कंप्यूटर या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल कर सके। इस प्रोजेक्ट की मदद से टैलीपैथी को संभव बनाने पर काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें

अल-शिफा अस्पताल में इज़रायली सेना को मिले 25 करोड़ रुपये

Home / world / America / Elon Musk की Neuralink चिप का कमाल, दिव्यांग शख्स ने दिमाग से कंट्रोल किया कंप्यूटर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो