scriptवियतनाम के राष्ट्रपति वो वान थुओंग ने अचानक दिया इस्तीफा, नियमों के उल्लंघन की मिली सज़ा | Vietnam's President Vo Van Thuong resigns | Patrika News
एशिया

वियतनाम के राष्ट्रपति वो वान थुओंग ने अचानक दिया इस्तीफा, नियमों के उल्लंघन की मिली सज़ा

Vietnam’s President Resigns: वियतनाम के राष्ट्रपति वो वान थुओंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके अचानक दिए इस्तीफे ने सभी को चौंका दिया है।

नई दिल्लीMar 20, 2024 / 06:29 pm

Tanay Mishra

vo_van_thuong.jpg

Võ Văn Thưởng

वियतनाम (Vietnam) की राजनीति में उथल-पुथल मच गई है। इसकी वजह है वियतनाम के राष्ट्रपति वो वान थुओंग (Võ Văn Thưởng) का अचानक से इस्तीफा देना। थुओंग ने आज बुधवार, 20 मार्च को वियतनाम के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी ने थुओंग का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। थुओंग के अचानक दिए इस्तीफे से वियतनाम में राजनीतिक उथल-पुथल के साथ ही इस बात की अटकलें भी तेज़ हो गई है कि देश का अगला राष्ट्रपति कौन बनेगा। हालांकि वियतनाम में राष्ट्रपति का पद काफी हद तक एक औपचारिक पद है और देश के राजनीतिक पदानुक्रम में तीसरे स्थान पर है।

https://twitter.com/hashtag/BREAKING?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


एक साल तक ही रहे राष्ट्रपति

वियतनाम के राष्ट्रपति के तौर पर थुओंग का कार्यकाल ज़्यादा लंबा नहीं चला। थुओंग सिर्फ एक साल के लिए ही राष्ट्रपति रहे। उन्होंने पिछले साल 2 मार्च को वियतनाम के राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाला था।

किस वजह से दिया इस्तीफा?

रिपोर्ट के अनुसार थुओंग ने पार्टी के नियमों का उल्लंघन किया था। साथ ही उनके राष्ट्रपति पद के कार्यकाल में कई कमियाँ भी रही जिनसे जनता की राय पर नकारात्मक असर डाला। इससे न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा प्रभावित हुई, बल्कि पार्टी की प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचा। इसी वजह से थुओंग को वियतनाम के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देना पड़ा।

Home / world / Asia / वियतनाम के राष्ट्रपति वो वान थुओंग ने अचानक दिया इस्तीफा, नियमों के उल्लंघन की मिली सज़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो