23वें स्थान पर अमेरिका
रिपोर्ट में दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) को 23वें नंबर पर रखा गया है। वहीं यूनाइडेट किंगडम यानी UK को 20वें नंबर पर रखा है। सबसे खास बात है कि फिनलैंड के बाद दूसरे नंबर पर डेनमार्क (Denmark) को रखा गया है। यानी डेनमार्क के लोग दुनिया में दूसरे सबसे ज्यादा खुश रहते हैं तो खुद को दुनिया का सबसे मजबूत देश बताता फिरता चीन (China) इस लिस्ट में 60वें नंबर पर है।
कहां है भारत
इस रिपोर्ट में भारत को 126वें नंबर पर रखा गया (Indian In World Happiness Report) है जो यहां थोड़ी निराशा देती है। 126वें नंबर पर भारत के होने का मतलब ये है कि यहां के खुश नहीं बल्कि दुखी रहते हैं। 143 देशों की इस लिस्ट में सबसे नीचे यानी सबसे दुखी देश अफगानिस्तान (Afghanistan) है। इससे पहले युद्धग्रस्त लेबनान को 142वें नंबर पर रखा गया है।
अफ्रीकी देश रहते हैं सबसे दुखी
इस रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला हिस्सा अफ्रीकी देशों को लेकर है। वर्ल्ड हैप्पिनेस इंडेक्स की इस रिपोर्ट में अफ्रीकी देशों को निचले स्थानों पर रखा गया है। इसमें-
106- नामीबिया
109- नाइजर
112- गाम्बिया
114-केन्या
115- ट्यूनिशिया
117- यूगांडा
120- घाना
121- लाइबेरिया
122- माली
123-मेडागास्कर
124-टोगो
125- जॉर्डन
130-इथियोपिया
131-तंजानिया
134-जांबिया
136- मलावी
137- बोत्सवाना
138- जिम्बाब्वे
139- कांगो
141- लेसोथो
इस इंडेक्स के मुताबिक अफ्रीका महाद्वीप के ज्यादातर देशों के लोग दुखी रहते हैं।
एशियाई देशों का ये हाल…
वहीं एशियाई देशों की बात करें तो भारत (India) का नंबर 126 वें स्थान पर है। वहीं पाकिस्तान का नंबर 108वें स्थान पर है यानी पाकिस्तान (Pakistan) भारत से ज्यादा खुश रहता है। तो श्रीलंका भारत के बाद 128वें नंबर पर है। इसके बाद 129वें नंबर पर बांग्लादेश है।
कितने खुश या दुखी हैं युद्धग्रस्त देश
रूस, यूक्रेन, इजरायल, फिलिस्तीन इन दिनों युद्ध की आग में धधक रहे हैं। इन देशों का हैप्पिनेस आपको चौंका कर रख देगा। इजरायल को इस रिपोर्ट में 5वां नंबर मिला है। गाज़ा (Gaza) में 4 महीनों से युद्ध कर रहा इजरायल (Israel) दुनिया के 5वें सबसे ज्यादा खुश रहने वाले देशों में है। यानी युद्ध के बावजूद इजरायल के लोग सबसे ज्यादा खुश रहते हैं। इसके बाद फिलिस्तीन (Palestine) की बात करें तो इस रिपोर्ट में इसे 103वें नंबर पर रखा गया है। यानी वहां के लोग खुश नहीं बल्कि दुखी हैं। वहीं यूक्रेन (Ukraine) को 143 देशों की इस रिपोर्ट में 105वें नंबर पर रखा गया है यानी वहां के लोग भी दुखी हैं। वहीं रूस (Russia) को इस रिपोर्ट में 79वें नंबर पर रखा गया है यानी वहां के लोग खुश हैं तो आधे दुखी हैं।
ये भी पढ़ें- Foreign Trip: बिना वीज़ा विदेश घूमना चाहते हैं भारतीय, ये हैं वो खूबसूरत देश
ये भी पढ़ें- 168 अक्षरों का है Bangkok का पूरा नाम, पढ़ेंगे तो सिर पकड़ लेंगे