
Kathleen Folbigg
न्याय, एक ऐसी चीज़ है जो हर व्यक्ति चाहता है। कई बार ऐसे बेक़सूर लोग भी होते हैं जो गलत वजह से फंस जाते हैं, पर न्याय की उम्मीद नहीं छोड़ते। कई बार ऐसे लोगों को न्याय काफी देर से मिलता है और समय-समय पर इस तरह के मामले भी सामने आते रहते हैं। ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ हुआ। ऑस्ट्रेलिया (Australia) के न्यू साउथ वेल्स (New South Wales) की रहने वाली कैथलीन फोल्बिग (Kathleen Folbigg) को बिना जुर्म के 20 साल जेल की सज़ा काटनी पड़ी, लेकिन 20 साल बाद आख़िरकार कैथलीन को न्याय मिल गया और आज, गुरुवार 14 दिसंबर को उसके उपर लगे आरोप से उसे बरी कर दिया गया। हालांकि कैथलीन को जेल से आज़ादी इसी साल जून में ही माफ़ी मिलने की वजह से मिल गई थी।
किस गलत जुर्म में मिली थी सज़ा?
कैथलीन को 2003 में अपने 4 बच्चों की हत्या का दोषी ठहराया गया था। कैथलीन पर 1989-1999 के बीच अपने इन चारों हत्याओं को अंजाम देने का आरोप लगाया गया था। इसी वजह से कैथलीन को जेल की सज़ा मिली थी। कैथलीन को 40 साल की जेल की सज़ा मिली थी।
कैसे साबित हुई कैथलीन की बेगुनाही?
कैथलीन की बेगुनाही एडवांस साइंस की मदद से साबित हुई। एडवांस साइंस की मदद से ही इस बात का खुलासा हुआ कि कैथलीन के चारों बच्चों की मौत कैसे हुई।
दुर्लभ जीन म्यूटेशन के कारण हुई थी बच्चों की मौत
कैथलीन के चारों बच्चों पैट्रिक (Patrick), सारा (Sarah), लॉरा (Laura) और कैलेब (Caleb) की मौत दुर्लभ जीन म्यूटेशन के कारण हुई थी, जिसका खुलासा एडवांस साइंस की मदद से हुआ।
मिल सकता है भारी-भरकम हर्जाना
कैथलीन की वकील ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि उसकी कानूनी टीम कैथलीन को भारी-भरकम हर्जाना दिलाने की तैयारी में है। कैथलीन की वकील ने कहा कि उस पर लगाए झूठे आरोप की वजह से उसे काफी परेशानी हुई और वो भी 20 साल तक और ऐसे में कैथलीन को भारी-भरकम हर्जाना मिलना चाहिए।
यह भी पढ़ें- आतंकी यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन ने अनुच्छेद 370 पर भारतीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया न्यायिक आतंकवाद
Published on:
14 Dec 2023 02:05 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
