
Pakistan police (Photo - IANS)
पाकिस्तान (Pakistan) के खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) प्रांत में अस्थिरता बनी हुई है। आए दिन ही खैबर पख्तूनख्वा में सेना और पुलिस पर हमलों के मामले सामने आते हैं और अब फिर ऐसा ही एक मामला देखने को मिला। लक्की मरवत (Lakki Marwat) जिले में अज्ञात हमलावरों ने एक पुलिस कॉन्स्टेबल पर हमला कर दिया और इसे गोली मार दी। इस वजह से पुलिस कॉन्स्टेबल की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पुलिस कॉन्स्टेबल की मौत लक्की मरवत के सराय नौरंग इलाके के पास नस्रखेल के दरगा जंगल में हुई। कुछ अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार रात पुलिस कॉन्स्टेबल को उसके घर से किडनैप कर लिया और उसे दरगा जंगल में ले गए। इसके बाद हमलावरों ने बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।
पुलिस कॉन्स्टेबल की हत्या की ज़िम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है। हालांकि खैबर पख्तूनख्वा में अक्सर ही तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान - टीटीपी (Tehrik-i-Taliban Pakistan - TTP) के आतंकी इस तरह की वारदातों को अंजाम देते हैं। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत अफगानिस्तान (Afghanistan) से लगता है और पाकिस्तान में आतंकवाद से सबसे ज़्यादा प्रभावित प्रांत है। अक्सर ही आतंकी पुलिसकर्मियों और सैनिकों पर हमला करके उन्हें मौत के घाट उतार देते हैं।
Updated on:
04 Feb 2026 03:27 pm
Published on:
04 Feb 2026 03:17 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
