
Kartik Purnima 2024 Snan Dan Time: कार्तिक पूर्णिमा 2024 स्नान दान का महत्व
Kartik Purnima 2024 Dan: पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर-जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार कार्तिक महीना भगवान विष्णु को अत्यधिक प्रिय है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर ही भगवान विष्णु ने जल प्रलय के दौरान मत्स्य अवतार लिया था और संसार की रक्षा की थी, जो भगवान का पहला अवतार माना जाता है।
इसके अलावा कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था, जिसके कारण इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा कहते हैं। इसी कारण इस दिन देवताओं ने वाराणसी में दिवाली मनाई और इस दिन के उत्सव का नाम देव दीपावली पड़ा।
कार्तिक पूर्णिमा यानी देव दीपावली पर पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान करने की परंपरा है। साथ ही इस दिन हवन, पवित्र नदी में स्नान-दान, जप, तप, दीपदान, पूजा आरती आदि धार्मिक कार्य करने का विधान है। इससे अक्षय पुण्य फल मिलता है। विष्णु पुराण के अनुसार इस दिन भगवान नारायण ने मत्स्यावतार लिया था।
भविष्यवक्ता और कुंडली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर राशि अनुसार दान बेहद शुभफल प्रदान करता है। आइये जानते हैं इस दिन आपको किन चीजों का दान करना चाहिए …
मेषः गुड़
वृषः गर्म कपड़े
मिथुनः मूंग की दाल
कर्कः चावल
सिंहः गेहूं
कन्याः हरे रंग का चारा
तुलाः भोजन
वृश्चिकः गुड़ और चना
धनुः गर्म खाने की चीजें, जैसे बाजरा,
मकरः कंबल
कुंभः काली उड़द की दाल
मीनः हल्दी और बेसन की मिठाई
Updated on:
15 Nov 2024 08:01 am
Published on:
14 Nov 2024 12:33 pm
बड़ी खबरें
View Allपूजा
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
