2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WWE रिंग में Veer Mahaan के ऊपर हुआ ‘जानलेवा’ हमला, बाप-बेटे ने भारतीय स्टार को जमकर पीटा

Raw में इस हफ्ते वीर महान की हालत खराब हो गई। बाप-बेटे की जोड़ी ने वीर महान को इस बार खूब परेशान किया। उन्हें जीत तो मिली लेकिन क्लीन जीत नहीं मिल पाई।

2 min read
Google source verification
indian star veer mahaan dominik mysterio rey mysterio wwe raw attacked

फोटो क्रेडिट- WWE

पिछले हफ्ते WWE Raw के एपिसोड में वीर महान (Veer Mahaan) नजर नहीं आए थे। हैल इन ए सैल इवेंट में भी उनका मुकाबला नहीं था। इस हफ्ते रॉ में वो आए और उनका मुकाबला डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ हुआ। इस बार मुकाबला तगड़ा हुआ। डॉमिनिक के साथ उनके पिता रे मिस्टीरियो भी रिंगसाइड में मौजूद थे। दोनों ने वीर महान को अच्छी टक्कर दी। वीर महान की हालत जरूर खराब हो गई थी।

वीर महान को बाप-बेटे की जोड़ी ने किया परेशान

रे मिस्टीरियो ने वीर महान और डॉमिनिक के मुकाबले में दखलअंदाजी की। वीर महान की डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए जीत हो गई लेकिन रे और डॉमिनिक ने उनकी हालत खराब कर दी। वीर महान ने जब से डेब्यू किया है उनके मैच ज्यादा लंबे नहीं चले थे। इस हफ्ते थोड़ा लंबा मुकाबला देखने को मिला। वीर और डॉमिनिक के मुकाबले में इस बार मजा आया। डॉमिनिक ने शुरूआत से ही माइंडगेम्स के जरिए वीर को काफी परेशान किया। पहली बार वीर थोड़ा टेंशन में नजर आए।

ये भी पढ़ें- 10 महीने बाद WWE में तबाही मचाएंगे दिग्गज John Cena, रिंग में वापसी का हुआ जबरदस्त ऐलान

डॉमिनिक ने वीर महान के ऊपर शानदार 619 मूव लगाया और फिर फ्रॉग स्पलैस दे दिया। ऐसा लगा की वीर हार जाएंगे लेकिन उन्होंने किकआउट कर दिया था। वीर ने इसके बाद गुस्से में आकर मिलियन डॉलर आर्म लगा दिया। वीर इसके बाद सबमिशन मूव लगाने गए लेकिन रे मिस्टीरियो ने उनके ऊपर हमला कर दिया। बाप-बेटे की जोड़ी इस बार वीर महान के ऊपर भारी पड़ी। रे और डॉमिनिक काफी खुश इसके बाद नजर आएंगे। वीर महान और मिस्टीरियो फैमिली की राइवलरी आगे भी जारी रहेगी शायद अगले हफ्ते रे मिस्टीरियो के साथ वीर महान का मुकाबला हो सकता है। ऐसा होगा तो फिर आगे जाकर इस राइवलरी में काफी मजा आएगा।

ये भी पढ़ें- भारतीय रेलसर Veer Mahaan की WWE रिंग में बुरी तरह पिटाई, John Cena की वापसी का ऐलान

Story Loader