28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 महीने बाद WWE में तबाही मचाएंगे दिग्गज John Cena, रिंग में वापसी का हुआ जबरदस्त ऐलान

WWE ने इस हफ्ते फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। जॉन सीना की वापसी अब तय हो गई है।कुछ ही दिन बाद WWE फैंस को बड़ा सरप्राइज जॉन सीना देंगे।

2 min read
Google source verification
 john cena return date confirm wwe raw

फोटो क्रेडिट- WWE

WWE रिंग में दिग्गज जॉन सीना की वापसी का ऐलान हो गया है। 16 बार के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना की वापसी की तारीख बता दी गई है। WWE ने बताया कि 27 जून को होने वाले Ra के एपिसोड के जरिए जॉन सीना की वापसी होगी। इस बात का जैसे ही ऐलान किया गया तब सभी फैंस खुश हो गए थे।


जॉन सीना का रिंग में दिखेगा जलवा

वैसे काफी लंबे समय से जॉन सीना की वापसी का इंतजार कर रहे थे। पिछले साल समरस्लैम में रोमन रेंस के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में जॉन सीना की हार हुई थी। इसके बाद से वो WWE टीवी पर नजर नहीं आए थे। अब फैंस को उन्होंने बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल सीना की वापसी की एक खास वजह भी है। सीना ने 27 जून, 2002 को WWE रिंग में अपना डेब्यू किया था और इस साल उनकी 20वीं सालगिरह है। WWE द्वारा इस वजह से खास सेलिब्रेशन होगा और अच्छी बात ये हैं कि खुद जॉन सीना इसमें रहेंगे। अब फैंस इस एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं। लंबे समय बाद सीना रिंग में दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें- भारतीय रेलसर Veer Mahaan को WWE रिंग में बुरी तरह मारा गया, John Cena की वापसी का ऐलान


जॉन सीना की होगी जबरदस्त एंट्री

आप सभी को पता है कि जॉन सीना WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। फेस के रूप में उन्होंने बहुत काम किया। पिछले तीन चार सालों से वो पार्ट टाइमर के रूप में नजर आ रहे हैं क्योंकि वो हॉलीवुड के भी बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। समय मिलते ही वो WWE रिंग में एंट्री कर लेते हैं। सीना अब सिर्फ एक एपिसोड के लिए आएंगे या फिर लंबे समय तक के लिए रहेंगे ये देखने वाली बात होगी। WWE ने अभी तक इस बारे में कोई बड़ा ऐलान नहीं किया है। देखना होगा कि WWE ने सीना के लिए आगे के लिए क्या प्लान तैयार किया होगा।