
AEW रिंग में जलवा
WWE रिंग में इस समय कई भारतीय सुपरस्टार अपना जलवा दिखा रहे हैं। इन सुपरस्टार्स को WWE द्वारा पुश भी दिया जा रहा है। AEW में भी भारतीय रेसलर सतनाम सिंह (Satnam Singh) जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। इस हफ्ते AEW Rampage के शो में जे लीथल और भारतीय रेसलर सतनाम सिंह ने काफी आसानी से एक टैग टीम मैच में डेवी वेगा और मैट फिचेट को पराजित किया। इस मैच में सतनाम सिंह ने जबरदस्त काम किया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदियों पर खतरनाक अटैक किया।
सतनाम सिंह को AEW रिंग में जलवा कायम
आप सभी को पता है कि कुछ ही समय पहले सतनाम सिंह ने AEW रिंग में डेब्यू किया था। उन्होंने दिग्गज रेसलर समोआ जो के ऊपर अटैक किया था। आपको बता दें सतनाम सिंह एक प्रोफेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं। सबसे खास बात ये हैं कि NBA का हिस्सा बनने वाले वो पहले भारतीय खिलाड़ी भी बने थे। 7 फुट 2 इंच के सतनाम सिंह ने 2017 में WWE ट्राईआउट में भी हिस्सा लिया था। सितंबर 2021 में उन्होंने AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया लेकिन इसके बाद से ही वो कंपनी में दिखाई नहीं दिए थे। इस साल अप्रैल में उन्होंने डेब्यू कर अपने फैंस को सरप्राइज दिया।
ये भी पढ़ें- Roman Reigns की बादशाहत अगले हफ्ते होगी खत्म, WWE को मिला अचानक नया चैंपियन!
सतनाम सिंंह को दिया जाएगा पुश
AEW रिंग में सतनाम सिंह अच्छा काम कर रहे हैं। आने वाले समय में उन्हें बड़ा पुश दिया जा सकता है। AEW अभी नई कंपनी है और सतनाम सिंह की वजह से वो भारत में अच्छा बिजनेस कर सकते हैं। WWE में इस समय वीर महान को पुश दिया जा रहा है। WWE अपने बिजनेस को भारत में बढ़ाना चाहता है और इसलिए ये काम किया जा रहा है। शायद AEW भी WWE की तर्ज में चलकर ये काम कर सकता है। सतनाम सिंह को आने वाले समय में चैंपियनशिप भी दी जा सकती है। ऐसा होगा तो फिर भारतीय फैंस को बहुत मजा आएगा।
Published on:
11 Jun 2022 12:20 pm
बड़ी खबरें
View AllWWE
खेल
ट्रेंडिंग
