
फोटो क्रेडिट- WWE
WWE द्वारा इस समय भारतीय सुपरस्टार वीर महान को पुश दिया जा रहा है लेकिन उनकी बुकिंग किसी को भी समझ नहीं आ रही है। भारतीय फैंस सोच रहे हैं कि वीर महान जल्द ही चैंपियन बनेंगे लेकिन ऐसा नहीं होगा। वीर महान को ताकतवर रिंग में दिखाया जा रहा है लेकिन अभी तक उनको कोई खास प्रतिद्वंदी नहीं मिला है। डेब्यू के बाद से मिस्टीरियो फैमिली के साथ ही वो राइवलरी में थे।
वीर महान के लिए कोई तगड़ी बुकिंग नहीं
रेसलमेनिया के बाद रॉ में उन्होंने नए गिमिक के साथ डेब्यू किया था। खतरनाक रूप में वो नजर आए और ये देखकर भारतीय फैंस खुश हो गए थे। लोकल रेसलर्स को उन्होंने हराया और इसके बाद रे, डॉमिनिक मिस्टीरियो को भी मात दी। हैल इन ए सैल इवेंट से वो गायब रहे लेकिन अब वो शायद मनी इन द बैंक इवेंट में नजर नहीं आएंगे।
मनी इन द बैंक में होने वाले लैडर मैच के लिए सैथ रॉलिंस, शेमस, मैकइंटायर, ओमोस और सैमी जेन ने क्वालीफाई कर लिया है। दो सुपरस्टार्स को और एड किया जाएगा। इन सभी सुपरस्टार्स ने एक स्टोरीलाइन के तहत क्वालीफाई किया। सभी ने सोचा था कि वीर महान को भी लैडर मैच में जगह मिलेगी और वो कॉन्ट्रैक्ट जीतेंगे। इसके बाद WWE चैंपियनशिप के लिए जाएंगे। इस इवेंट से पहले अगले हफ्ते रॉ का अंतिम एपिसोड होगा। वीर महान का अभी तक कोई भी बिल्डअप नहीं हुआ है। ना ही उन्हें कोई प्रतिद्वंदी मिला है। इस हफ्ते में बस उनका इंटरव्यू हुआ और उन्होंने रोस्टर को चुनौती दी।
ये भी पढ़ें- भारतीय रेसलर्स ने WWE रिंग में आपस में मचाया कोहराम, Roman Reigns के ना होने से फैंस में छाई मायूसी
अब संकेत मिल गए है कि WWE अभी वीर महान को बड़ा पुश देने के मूड में नहीं है। उनकी बुकिंग किस तरह की जा रही है ये ही किसी को समझ नहीं आ रहा है। अगर लैडर मैच का हिस्सा वो होते तो इसका ऐलान पहले ही हो जाता है। अब अंतिम एपिसोड में उनका नाम शायद नहीं होगा। ऐसा हुआ तो फिर भारतीय फैंस को झटका लगेगा। वीर महान के गिमिक को भी नुकसान होगा। WWE ने अभी तक वीर महान को लेकर कोई भी ठोस प्लान तैयार नहीं किया है। अगर किया होता तो उन्हें किसी खास राइवलरी में डाला जाता।
Published on:
25 Jun 2022 01:02 pm
बड़ी खबरें
View AllWWE
खेल
ट्रेंडिंग
