
फोटो क्रेडिट- WWE
WWE Raw में भारतीय सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) इस समय बवाल मचा रहे हैं। हर हफ्ते फैंस की नजरें उनके ऊपर रहती है। नए गिमिक के डेब्यू के बाद से वो लगातार लोकल रेसलर्स के साथ लड़ाई कर रहे थे लेकिन इस हफ्ते रॉ में उन्हें चुनौती मिली। वीर महान ने इस हफ्ते रॉ में मुस्तफा अली को हराया। हालांकि मैच के बाद डॉमिनिक और रे मिस्टीरियो ने वीर के ऊपर हमला किया। वीर महान एक बार फिर WWE रोस्टर को लेकर बड़ी बात कह दी है।
वीर महान ने दिया खास संदेश
WWE इंडिया के सोशल मीडिया पेज पर वीर महान का एक वीडियो पोस्ट किया गया और इस वीडियो के जरिए वीर महान ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, "आप सभी लोग देख रहे हैं इतने दिन से मेरे मैच हो रहे हैं, ये सब बिल्ड हो रहे हैं, हमारा प्रतिद्वंदी इस बार मुस्तफा अली से था। मैं बता दूं कि चाहे वो मुस्तफा अली हो, चाहे वो रे मिस्टीरियो हो, चाहे WWE Raw के लॉकर रूम से कोई भी हो,सभी का हाल वैसा ही होगा जैसा अली का हुआ। मेरे खिलाफ मैच लड़ने वाले हर एक सुपरस्टार का बुरा हाल होगा।"
ये भी पढ़ें- Roman Reigns ने WWE रिंग में की भयंकर चीटिंग, अपने भाइयों के साथ मिलकर 305 दिन बाद रचा नया इतिहास
वीर महान का Hell in a Cell इवेंट में हो सकता है तगड़ा मुकाबला
वीर अपने भारतीय फैंस से लगातार बात करते रहते हैं। हर हफ्ते मैच के बाद वो अपनी बात रखकर फैंस को संदेश देते हैं। WWE का अगला इवेंट Hell in a Cell होगा। इस बड़े इवेंट में वीर महान का भी मैच होना लगभग तय लग रहा है। वीर का मुकाबला किसके साथ होगा ये अभी तय नहीं है। अगले हफ्ते रॉ के एपिसोड में कई चीजें फ्यूचर के लिए क्लियर हो जाएंगी। टैग टीम बिल्डअप भी देखने को मिल सकता है। मिस्टीरियो फैमिली और अली का मुकाबला वीर महान, ऑस्टिन थ्योरी और द मिज के साथ बिल्ड किया जा सकता है। खैर ऐसा होगा तो फिर फैंस को जरूर मजा आएगा।
Published on:
21 May 2022 10:14 am

बड़ी खबरें
View AllWWE
खेल
ट्रेंडिंग
