scriptभारतीय WWE रेसलर Veer Mahaan का फिर खौला खून, दुश्मनों की जबरदस्त धुलाई करने का किया ऐलान | Patrika News
WWE

भारतीय WWE रेसलर Veer Mahaan का फिर खौला खून, दुश्मनों की जबरदस्त धुलाई करने का किया ऐलान

वीर महान ने इस हफ्ते Raw से पहले खतरनाक संदेश सोशल मीडिया के जरिए दे दिया है। अपने दुश्मनो की चेतावनी देते हुए वीर महान ने एक खास संदेश अपने फैंस को दिया।

Jun 13, 2022 / 02:19 pm

Joshi Pankaj

indian wwe superstar veer mahaan dominik rey mysterio family raw

फोटो क्रेडिट- WWE

WWE Raw से पहले एक बार फिर भारतीय सुपरस्टार वीर महान ने हुंकार भर दी। आप सभी को पता है कि इस समय मिस्टीरियो फैमिली के साथ वीर महान की राइवलरी चल रही है। डेब्यू के बाद से मिस्टीरियो फैमिली के साथ वीर महान का पंगा चल रहा है। हमेशा वीर महान का पलड़ा भारी रहा लेकिन कुछ हफ्तों से रे और डॉमिनिक मिस्टीरियो हावी हो रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए वीर महान ने अब फिर से धमकी दे दी।
भारतीय सुपरस्टार वीर महान ने दी धमकी

वीर महान सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं और फैंस को संदेश देते है। WWE Now India पर इस बार एक वीडियो पोस्ट की गई। वीर महान ने इस पोस्ट के जरिए कहा, मैं हूं आपका अपना वीर महान। रे मिस्टीरियो ने रिंग में जो मेरे साथ किया था वो आप देखना और बताना कितना गलत उन्होंने किया है। मैं समझ सकता हूं कि एक बाप अपने बेटे को बचाने के लिए कुछ भी कर सकता है क्योंकि मैं भी किसी पिता का पुत्र हूं। रे मिस्टीरियो तुमने जो किया उसका भुगतान तुम्हें और तुम्हारे बेटे को करना होगा। बहुत जल्द आप सब देखोगे कि कितनी धुलाई रे और उनके बेटे की होती है। आप यह सब देखना बिल्कुल मत भूलिएगा।

ये भी पढ़ें- ‘जो भी जूनियर खिलाड़ी भारतीय टीम में आता है वो Sachin का पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेता है’
https://twitter.com/joshiji03707275/status/1536268120548966401?ref_src=twsrc%5Etfw

वीर महान इस हफ्ते लेंगे बदला

पिछले हफ्ते वीर महान और डॉमिनिक मिस्टीरियो के बीच मुकाबला हुआ था। ये मैच काफी शानदार चल रहा था। ऐसा लग रहा था कि वीर महान जीत हासिल कर लेंगे लेकिन रे मिस्टीरियो ने मैच में खलल डाल दिया। वीर महान की जीत हुई लेकिन डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए। वीर महान क्लीन जीत हासिल नहीं कर पाए। रे और डॉमिनिक ने इसके बाद वीर महान पर हमला भी किया। अब इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में और भी बवाल देखने को मिल सकता है। वीर महान बहुत गुस्से में है और वो अपना बदला जरूर लेंगे।

ये भी पढ़ें- 4 गेंदबाज जिन्होंने वनडे क्रिकेट में डेब्यू करते ही हैट्रिक लेकर इतिहास रचा

Home / Sports / WWE / भारतीय WWE रेसलर Veer Mahaan का फिर खौला खून, दुश्मनों की जबरदस्त धुलाई करने का किया ऐलान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो