4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WWE दिग्गज Roman Reigns की TikTok स्टार ने की खतरनाक नकल, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोट-पोट

टिकटॉक स्टार ने रोमन रेंस का एक ऐसा वीडियो बनाया है जो काफी वायरल हो रहा है। कई दिग्गज इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं। देखिए किस अंदाज में इस टिकटॉक स्टार ने जबरदस्त एंट्री की।

2 min read
Google source verification
roman reigns epic wwe entrance tiktok star recreates

फोटो क्रेडिट- WWE

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ( Roman Reigns) का जलवा इस समय पूरी दुनिया में चल रहा है। हील के रूप में जबरदस्त काम वो पिछले दो साल से कर रहे हैं। रोमन रेंस की फैन फॉलोविंग पूरी दुनिया में हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके बहुत चाहने वाले हैं। एक टिकटॉक सुपरस्टार ने उनका मजेदार वीडियो इस बार पोस्ट किया। ये वीडियो बहुत वायरल भी हो रहा है। अगर आप इसे देखेंगे तो मजा आ जाएगा।


WWE दिग्गज पॉल हेमन ने दिया जवाब

आपको बता दें टिकटॉक स्टार इबुकादिकेह ने इस बार रोमन रेंस की एंट्री पर खास वीडियो बनाई है। रोमन रेंस की एंट्रेंस की वो नकल कर रहे हैं। इसमें पॉल हेमन और द उसोज भी नजर आ रहे हैं। अगर आप देखेंगे आपको लगेगा कि ये सच में रोमन रेंस ही एंट्री कर रहे हैं। ये वीडियो इतना वायरल हुआ की इस पर पॉल हेमन की नजर भी पड़ गई। पॉल हेमन ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी।इबुकादिकेह ने इसके बाद पॉल हेमन को धन्यवाद भी दिया।

ये भी पढ़ें- 3 महीने के अंदर 3 कंगारू दिग्गजों ने तोड़ दिया दिल, दुनिया से जाने पर सदमे में आ गए फैंस


रोमन रेंस का हील रन जबरदस्त चल रहा है

समरस्लैम 2020 में रोमन रेंस ने एक छोटे से ब्रेक के बाद WWE में वापसी की थी। रोमन रेंस ने हील टर्न लिया और इसके बाद उनके साथ पॉल हेमन भी आ गए। तब से लेकर अभी तक वो चैंपियन बने हुए है। फैंस को उनका ये रन बहुत ही अच्छा लग रहा है। द उसोज ने भी अभी तक उनका अच्छा साथ दिया है। जॉन सीना, ब्रॉक लैसनर और ऐज जैसे दिग्गजों को रोमन रेंस हरा चुके हैं। रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 600 दिन से ज्यादा हो गए और उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है। रोमन रेंस का चैंपियनशिप रन अभी खत्म नहीं होगा। रोमन रेंस के पास इस समय WWE चैंपियनशिप भी है।

ये भी पढ़ें- 3 भारतीय क्रिकेटर जिन्हें WWE दिग्गज The Great Khali इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं