4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 महीने के अंदर 3 कंगारू दिग्गजों ने तोड़ दिया दिल, दुनिया से जाने पर सदमे में आ गए फैंस

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए पिछले तीन महीने काफी खराब रहे हैं। तीन दिग्गज क्रिकेटर्स को ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट ने खोया है। खेल जगत के लिए भी ये एक दुखद खबर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 15 May 2022, 11:02 AM IST

three months three cricket feternity dies australia andrew symonds

ये दिग्गज नहीं रहे

ये साल ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं रहा है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के तीन दिग्गजों ने पिछले तीन महीनों के अंतराल में दुनिया को अलविदा कह दिया है। क्रिकेट जगत को भी इस छति से भारी सदमा पहुंचा। 46 साल की उम्र में एंड्रयू साइमंड्स का कार एक्सीडेंट में देहांत हो गई। पूरी दुनिया इस घटना से आहत हो गए है। आइए जानते हैं कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट ने पिछले तीन महीनों में किन दिग्गजों को खोया।


1) रॉड मार्श

इस साल 4 मार्च को दिग्गज क्रिकेटर रॉड मार्श का निधन हो गया था। रॉड मार्श को हार्ट अटैक आने के बाद रॉयल एडिलेड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद रॉड मार्श कोमा में चले गए। वहां उनका इलाज चल रहा था कि लेकिन वो बच नहीं पाए। आपको बता दें मार्श ने 96 टेस्ट मुकाबले खेले थे। तीन सेंचुरी भी उन्होंने जड़ी थी। विकेट के पीछे भी 355 बल्लेबाजों को अपना शिकार उन्होंने बनाया था।


2) शेन वॉर्न

4 मार्च को ही जादुई स्पिनर शेन वार्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया था। शेन वॉर्न छुट्टियां मनाने के लिए थाईलैंड के कोह सामुई गए थे। वो अपने विला में अचेत अवस्था में पाए गए थे। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था। हॉस्पिटल ले जाते हुए उनका निधन हो गया था। कहा गया था कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। वॉर्न ने अपने 145 मैचों के टेस्ट करियर में 708 विकेट चटकाए थे।

ये भी पढ़ें-3 भारतीय क्रिकेटर जिन्हें WWE दिग्गज The Great Khali इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं


3) एंड्रयू साइमंड्स

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का देहांत भी अब हो गया है। 14 मई की रात कार एक्सीडेंट में वो दुनिया को छोड़कर चले गए। एंड्रयू साइमंड्स को बचाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। कहा जा रहा है कि उन्हें बहुत गंभीर चोटें लगी थी। साइमंड्स ने अपने करियर में 26 टेस्ट, 198 वनडे और 14 टी20 मैच खेले थे। इसमें उन्होंने टेस्ट में 1462, वनडे में 5088 और टी20 में 337 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें- Andrew Symonds द्वारा किए गए 4 बड़े विवाद जिसके बाद उनका क्रिकेट करियर खत्म हो गया