
Image credit- WWE
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली। रोमन रेंस को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। आपको बता दें अप्रैल 2022 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सुपरस्टार रोमन रेंस बन गए हैं। आप ये भी जानते हैं कि रोमन रेंस इस समय WWE के सबसे बड़े हील के रूप में काम कर रहे हैं।
रोमन रेंस ने हासिल की खास उपलब्धि
ब्रेंडन थर्स्टन ने अपने एक ट्वीट के जरिए रोमन रेंस के इस कीर्तिमान के बारे में बताया। इसमें साफ दिख रहा है कि गूगल में सबसे ज्यादा रोमन रेंस को सर्च किया गया है। इसका एक कारण भी था कि इस महीने रेसलमेनिया का आयोजन किया गया था। रोमन रेंस ने रेसलमेनिया का मेन इवेंट किया गया था। ब्रॉक लैसनर को हराकर रोमन रेंस ने यूनिवसल और WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी। रोमन रेंस एक ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्होंने 100 मिलियन बार सर्च होने का रिकॉर्ड कायम किया है। इस लिस्ट में आप देख सकते हैं कि ब्रॉक लैसनर दूसरे और स्टीव ऑस्टिन तीसरे नंबर पर है। रेसलमेनिया का हिस्सा इस बार स्टीव ऑस्टिन भी थे।
ये भी पढ़ें- 4 खिलाड़ी जो Rohit Sharma के बाद Indian Team के कप्तान बन सकते हैं
रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में हुए 600 दिन
रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 600 दिन से ज्यादा हो गए हैं। अभी भी उनकी बादशाहत बरकरार है। WWE के प्लान के हिसाब से शायद इस साल भी वो चैंपियन बने रहेंगे। WWE का अगला इवेंट रेसलमेनिया बैकलैश होगा। रोमन रेंस इसमें भी एक्शन में नजर आएंगे। सिक्स मैन टैग टीम मुकाबले का हिस्सा रोमन रेंस रहेंगे। इसके बाद शायद रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच सिंगल राइवलरी शुरू होगी। खैर रोमन रेंस का ये चैंपियनशिप रन काफी जबरदस्त चल रहा है। रोमन रेंस ने इस चैंपियनशिप रन में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर ली है। पॉल हेमन और द उसोज ने भी उनका अच्छा साथ दिया है।
Published on:
04 May 2022 08:09 pm
बड़ी खबरें
View AllWWE
खेल
ट्रेंडिंग
