
तस्वीर क्रेडिट- WWE
WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय अपना झंडा गाड़ रहे हैं। यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में रोमन रेंस को 595 दिन हो गए है। पांच दिन बाद वो WWE में नया इतिहास रच देंगे क्योंकि यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में उन्हें 600 दिन जाएंगे। रोमन रेंस के पास इस समय WWE और यूनिवर्सल चैंपियनशिप दोनों हैं। कुछ दिन पहले रेसलमेनिया में उन्होंने ब्रॉक लैसनर को हराकर दोनों चैंपियनशिप अपने नाम की थी।
रोमन रेंस ने कब जीती थी यूनिवर्सल चैंपियनशिप?
रेंस ने एक छोटे से ब्रेक के बाद अगस्त 2020 में वापसी कर हील टर्न लिया था। इसके एक हफ्ते बाद ही उन्होंने ब्रे वायट और ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीत ली थी। इसके बाद से अभी तक रोमन रेंस यूनिवर्सल चैंपियनशिप नहीं हारे। इस चैंपियनशिप रन के दौरान रोमन रेंस ने कई दिग्गजों को हराया। ब्रॉक लैसनर, जॉन सीना, ऐज, रे मिस्टीरियो जैसे दिग्गजों को वो मात दे चुके हैं। इस बार रेसलमेनिया में भी लैसनर को हराकर उन्होंने नया कारनामा कर दिया।
रोमन रेंस का रिकॉर्ड ब्रेक करना होगा मुश्किल
साल 2016 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप का अनावरण किया गया था। WWE इतिहास के पहले यूनिवर्सल चैंपियन फिन बैलर थे। इसके बाद से ये WWE की टॉप चैंपियनशिप बेल्ट बन गई। ब्रॉक लैसनर 503 दिन तक चैपियन रहे थे। रोमन रेंस के आस-पास भी शायद कोई सुपरस्टार अब नजर नहीं आएगा। रोमन रेंस का ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। WWE में शायद ही आगे कोई सुपरस्टार इस चैंपियनशिप को इतने लंबे समय तक अपने पास रख पाएगा। अब देखना होगा कि रोमन रेंस के ये यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन कब खत्म होगा। रोमन रेंस की आने वाली फ्यूड्स भी काफी रोमाचंक होंगी। WWE ने उनके लिए बड़ा प्लान जरूर तैयार किया होगा। ब्लू ब्रांड में अभी तक पॉल हेम और द उसोज ने भी उनका शानदार अंदाज में साथ दिया है। ऐसा लग रहा है कि इस साल भी रोमन रेंस की बादशाहत WWE में जारी रहेगी। ऐसा होगा तो फिर फैंस को काफी मजा आएगा।
Published on:
20 Apr 2022 03:30 pm
बड़ी खबरें
View AllWWE
खेल
ट्रेंडिंग
