
WWE Royal Rumble 2023: WWE का साल का पहला मेगा इवैंट रॉयल रंबल 2023 कल यानि 29 जनवरी को आयोजित होने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल इस प्रीमियम लाइव इवेंट में कई चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं। रॉयल रंबल साल एक सबसे अहम एवेंट्स में से एक होता है क्योंकि इसके तहत सुपरस्टार्स को रेसलमेनिया में जगह बनाने का मौका मिलता है।
रॉयल रंबल जीतने वाले सुपरस्टार को रेसलमेनिया के मैने इवैंट में चैंपियनशिप मैच खेलने का मौका मिलता है। रॉयल रंबल मैच में सभी सुपर स्टार अंत तक रिंग में डटे रहने का प्रयास करते हैं। लेकिन कई ऐसे सुपर स्टार भी हैं जो पिछले साल रॉयल रंबल मैच में सबसे जल्दी एलिमिनेट हो गए थे। तो आइए जानते हैं ऐसे चार सुपरस्टार के बारे में -
माइटी हॉली -
विमेंस रॉयल रंबल 2022 माइटी हॉलीके लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं रहा। इस मैच में हॉली ने अपने नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया जो WWE के इतिहास में किसी भी महिला सुपरस्टार ने नहीं किया है। हॉली इस मैच में सिर्फ 20 सेकंड्स में एलिमिनेट हो गई थी। हॉल ऑफ फेम माइटी हॉली और उनके फैंस के लिए एक बहुत बड़ा झटका था। दरअसल जब माइटी हॉली ने एंट्री मारी तभी निकी A.S.H ने उमपर पीछे से अटैक कर दिया। उन्होंने हॉली पर कई वार किए और उन्हें लस्त कर दिया। इसे बाद वे उन्हें रिंग में लेकार आई और एलिमिनेट कर दिया।
कोफी किंग्सटन -
रॉयल रंबल का कोई भी मैच हो कोफी किंग्सटन हमेशा चर्चा में रहते हैं। चाहे वो अजीबो -गरीब तरीके से एलिमिनेट होना हो या फिर रिंग के बाहर गिरने के बावजूद खुद को किसी तरह एलिमिनेशन ने बचाना हो। कोफी किंग्सटन सब कर चुके हैं। रॉयल रंबल 2022 में भी कोफी किंग्सटन ने असा ही कुछ किया और मात्र 21 सेकेंड में एलिमिनेशन होने का रिकॉर्ड बना लिया। दरअसल किंग्सटन के आते ही केविन ओवेंस ने उन्हें रिंग के बाहर फेंक दिया। वो बैरिकेड का सहारा लेकर एक बार फिर से रिंग में आने वाले थे। लेकिन वे फिसल गए और उनका पैर जमीन पर टिक गया।
आइवरी -
आइवरी WWE की दिग्गज महिला रेसलरों में से एक हैं। उन्होंने लंबे समय बाद रॉयल रंबल 2022 में वापसी की थी। लेकिन जल्द एलिमिनेट हो गई। उन्हें कई लोगों ने एक साथ धक्का दिया और मात्र 25 सेकंड्स में बाहर कर दिया।
साराह लोगन -
साराह लोगन ने रॉयल रंबल 2022 में गेस्ट अपीयरेंस दिया और वो 25वें स्थान पर मैच में एंट्री मारी। हालांकि, उनके लिए यह रिटर्न ज्यादा खास साबित नहीं हो पाया। वो सिर्फ 43 सेकंड्स में ही एलिमिनेट हो गई।
Updated on:
28 Jan 2023 03:18 pm
Published on:
28 Jan 2023 02:59 pm
बड़ी खबरें
View AllWWE
खेल
ट्रेंडिंग
