
फोटो क्रेडिट- WWE
WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड काफी शानदार रहा। रेसलमेनिया बैकलैश से पहले ये स्मैकडाउन का अंतिम एपिसोड था। इस एपिसोड में काफी कुछ देखने को मिला। ब्लू ब्रांड के सभी सुपरस्टार्स एक्शन में नजर आए। WWE ने भी इस एपिसोड का बिल्डअप शानदार अंदाज में किया था। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में क्या हुआ।
ये भी पढ़ें: WWE SmackDown Results: क्लेमोर किक से Roman Reigns चारों खाने हुए चित, दिग्गज ने की जबरदस्त वापसी
1) शार्लेट फ्लेयर और आलिया के बीच मुकाबला तय किया गया था। शार्लेट ने रोंडा के ऊपर निशाना साधा और सीधे आलिया के ऊपर अटैक कर दिया। इसके बाद रोंडा राउजी नजर आईं। राउजी और फ्लेयर के बीच काफी बवाल इसके बाद देखने को मिला। रेफरी और ऑफिशियल्स ने आकर दोनों को अलग किया।
2) शायना बैजलर और साशा बैंक्स के बीच भी शानदार मुकाबला देखने को मिला। नटालिया ने इस मैच में दखलअंदाजी की। नेओमी भी इस मुकाबले में नजर आईं। अत में बैजलर ने इस मुकाबले को जीत लिया।
3) WrestleMania Backlash में हैप्पी कॉर्बिन और मॉस का मुकाबला होगा। दोनों ने एक दूसरे पर जमकर निशाना साधा।
4) गंथर और ड्रू गुलक के बीच भी मुकाबला हुआ। गंथर ने अपनी विनिंग स्ट्रीक जारी रखी और जीत हासिल की।
5) शेमस, रिज हॉलैंड और द न्यू डे के बीच टेबल्स मैच हुआ। इस मुकाबले में काफी एक्शन देखने को मिला। अंत में शेमस और रिज हॉलैंड ने जीत हासिल की।
6) लेसी इवांस का भी प्रोमो इस बार देखने को मिला। काफी लंबे समय बाद वो टीवी स्क्रीन पर नजर आईं। उन्हें देखकर फैंस भी काफी खुश हुए।
7) सैमी जेन और नाकामुरा के बीच भी अच्छा मैच हुआ। सैमी जेन ने इस मुकाबले में जीत हासिल कर ली।
8)RK-Bro, ड्रू मैकइंटायर और द ब्लडलाइन का सैगमेंट भी इस शो में देखने को मिला RK-Bro और ड्रू मैकइंटायर ने मिलकर रोमन रेंस का मजाक बनाया। इसके बाद रोमन रेंस और द उसोज ने एंट्री की। इनके आते ही रिंग में बवाल शुरू हो गया। रोमन रेंस ने मैकइंटायर को सुपरमैन पंच मार दिया। अंत में RK-Bro और ड्रू मैकइंटायर भारी पड़े। RK-Bro ने द उसोज को आरकेओ दिया। मैकइंटायर ने रोमन रेंस को क्लेमोर किक मार दी।
Published on:
07 May 2022 10:50 am
बड़ी खबरें
View AllWWE
खेल
ट्रेंडिंग
