scriptभारतीय स्टार वीर महान के साथ WWE ने खेला बड़ा खेल, रेसलिंग छुड़ाकर ‘प्यार’ के चक्कर में फंसाया! | Patrika News
खेल

भारतीय स्टार वीर महान के साथ WWE ने खेला बड़ा खेल, रेसलिंग छुड़ाकर ‘प्यार’ के चक्कर में फंसाया!

वीर महान का अलग रूप इस हफ्ते रॉ में देखने को मिला। कुछ अलग ही रोल अब वो अगले हफ्ते से फैंस को नजर आएंगे। शायद इससे आगे जाकर उन्हें नुकसान भी हो सकता है। WWE ने उनके प्लान में अब बदलाव कर दिया है। पढ़िए इस रिपोर्ट में वीर महान को लेकर क्या खबर है।

नई दिल्लीJul 19, 2022 / 06:08 pm

Joshi Pankaj

veer mahaan indian star romantic storyline wwe raw Vince McMahon

फोटो क्रेडिट-WWE

WWE ने भारतीय रेसलर वीर महान की अजोबीगरीब स्टोरीलाइन लगभग शुरू कर दी है। जो वीर महान कुछ दिन पहले तक रिंग में तबाही मचा रहे थे अब वो प्यार में नजर आएंगे। याद करिए कुछ ऐसा ही स्मैकडाउन में भारतीय सुपरस्टार शैंकी के साथ भी किया जा रहा है। इसका मतलब साफ है कि WWE ने भारतीय सुपरस्टार्स के लिए कुछ और भी प्लान बनाकर रखा है। इस हफ्ते रॉ में वीर महान को लेकर काफी कुछ फैंस को समझ आ गया होगा। कई फैंस इस बात से नाराज भी होंगे लेकिन WWE के आगे किसी की नहीं चलेगी। वीर महान को इस हफ्ते बैकस्टेज में दिखाया गया था। वहां वो कुछ ज्यादा बोले नहीं लेकिन एंकर के साथ उनका प्यार नजर आया। कुछ ऐसा ही शैंकी ने भी स्मैकडाउन में किया था।
बैकस्टेज इस हफ्ते रॉ में एंकर दिग्गज द मिज का इंटरव्यू लेने आईं। कमेंटेटर ने भी इस बारे में बताया लेकिन वहां पर वीर महान ने एंट्री कर सभी को चौंका दिया। इस बार लगा था कि वीर महान रॉ रोस्टर को धमकी देंगे लेकिन यहां कुछ और ही देखने को मिला। वीर महान ने एंकर को देखा और भी थोड़ा हंस गए। फिर उन्होंने बू किया और फिर हंसने लगे।
यहां से साफ समझ आया कि WWE का उनके लिए क्या प्लान है। खास बात तो इसके बाद द मिज ने कर दी। उन्होंने एंकर से कहा कि तुम्हें वीर महान पसंद करने लग गया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी इस सैगमेंट को लेकर कई बड़ी बातें शुरू हो गईं। मतलब साफ है कि वीर महान अब किसी और तरह से रॉ में नजर आएंगे।

यहां भी पढ़ें- भारतीय रेसलर वीर महान का WWE ने किया हाल बेहाल, Raw के मेन इवेंट में मची भगदड़!
https://twitter.com/VeerMahaan?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/mikethemiz?ref_src=twsrc%5Etfw
अभी तक वीर महान को लेकर WWE का प्लान किसी को भी पूरी तरह समझ नहीं आया। शुरूआत से अभी तक उन्हें मजबूत दिखाया गया लेकिन अब अलग रोल में नजर आ रहे हैं। पिछले तीन हफ्तों से तो वो नजर भी नहीं आए और ना ही उन्हें कोई प्रतिद्वंदी मिला। इस हफ्ते भी बस 30 सेकेंड का उनका सैगमेंट रहा। इस बात से फैंस भी निराश हुए होंगे।

बहुत सारी चीजें वीर महान को लेकर अगले हफ्ते जरूर क्लियर हो जाएंगी। अगर पूरी तरह उनकी ये प्यार वाली स्टोरीलाइन शुरू कर दी जाएगी तो फिर उन्हें नुकसान भी होगा। इससे आगे कुछ भी हासिल नहीं होगा। ये बात वीर महान को भी पता होगी। इतना मजबूत विलन बनाने के बाद कुछ इस तरह दिखाना काफी हानिकारक हो सकता है।

यह भी पढ़ें

WWE सैटरडे नाइट मेन इवेंट में वीर महान की हुई जीत मेन इवेंट में हुआ शानदार मुकाबला

Home / Sports / भारतीय स्टार वीर महान के साथ WWE ने खेला बड़ा खेल, रेसलिंग छुड़ाकर ‘प्यार’ के चक्कर में फंसाया!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो