
फोटो क्रेडिट- WWE
WWE रिंग में भारतीय सुपरस्टार वीर महान का जलवा इस समय पूरी दुनिया देख रही है। अपने दुश्मनों की हालत उन्होंने खराब कर दी है। वीर महान अपनी वेशभूषा को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। उनकी वेशभूषा ही फैंस को उनकी तरफ आकर्षित करती है। एकदम भारतीय स्टाइल में रिंग में नजर आते हैं। खैर वीर महानन गले में रुद्राक्ष और माथे पर त्रिपुंड लगाते हैं। हम आपको इसकी वजह बताएंगे की आखिर वीर महान इस गेटअप के साथ क्यों नजर आते हैं।
वीर महान का गेटअप सबसे शानदार
वीर महान के गेटअप की वजह से उनकी तारीफ होती है। रिंग में जब उन्हें लोग देखते हैं तो सभी को भारतीय कल्चर याद आ जाता है। वीर महान रिंग में इस अवतार के साथ बहुत ही खतरनाक लगते हैं। रिंग में एंट्री करते ही सबसे पहले वो हाथ जोड़ते हैं।
माथे पर त्रिपुंड- दरअसल वीर महान शिवजी के बहुत बड़े भक्त हैं। इस वजह से ही वो माथे पर त्रिपुंड लगाते हैं। अगर आप उनकी सोशल मीडिया पोस्ट देखेंगे तो हर जगह वो महादेव का नाम लेते हैं। आपको बता दें माथे पर चंदन या भस्म से बनी तीन रेखाएं त्रिपुंड कहलाती हैं। वीर महान कभी भी बिना त्रिपुंड के रिंग में एंट्री नहीं करते हैं। त्रिपुंड धारण करने वालों पर शिव की विशेष कृपा होती है। बचपन से ही शिवजी के बहुत बड़े भक्त वीर महान रहे हैं। यूएस में रहते हुए भी वो महादेव की हमेशा पूजा अर्चना करते हैं।
गले में रुद्राक्ष - वीर महान हमेशा कहते हैं कि साथ है मेरे महादेव तो किस बात की चिंता है। कहा जाता हैकि रुद्राक्ष भगवान शिव को बहुत प्रिय है। रुद्राक्ष धारण करने वालों के ऊपर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। इस वजह से ही वीर महान भी हमेशा रुद्राक्ष धारण करे रहते हैं। सोशल मीडिया पर वीर महान की पोस्ट पर अधिकतर वो महादेव का जिक्र करते हैं। वीर महान कहते हैं कि भोले के आर्शिर्वाद से ही वो सफल हो पाए है।
वीर महान का ये गिमिक WWE क्रिएटिव टीम को भी अच्छा लगा। वीर महान के घर में भी सभी महादेव के भक्त हैं। खुद वीर महान के पिता भी माथे पर त्रिपुंड लगाते हैं इस गिमिक के कारण ही भारत में काफी प्रसिद्ध वीर महान हो गए हैं। इसका फायदा WWE को भी हो रहा है। वीर महान की वजह से WWE भारत में बिजनेस बढ़ाना चाहता है। शायद इस वजह से ही उन्हें WWE रिंग में पुश दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन पर लगा 24 करोड़ रुपए 'रिश्वत' देने का आरोप, कंपनी की साख पर लगा धब्बा!
Published on:
17 Jun 2022 05:07 pm
बड़ी खबरें
View AllWWE
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
