6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय WWE रेसलर पर चढ़ा पुष्पा का खुमार, रिंग में प्रतिद्वंदी को ‘अधमरा’ करने के बाद दिखाया ट्रेलर

WWE में धमाल मचा रहे भारतीय रेसलर ने इस बार जीत के बाद पुष्पा स्टाइल में जश्न मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इसका एक खास वीडियो अपलोड किया और सभी को चुनौती दी।

2 min read
Google source verification
wwe indian wrestler Saurav Gurjar sanga pushpa pose

फोटो क्रेडिट - WWE

फिल्म पुष्पा अब पूरे वर्ल्ड में प्रसिद्ध हो चुकी है। इस फिल्म का प्रसिद्ध एक्शन और डॉयलाग मैं झुकेगा नहीं अब हर किसी के दिल और दिमाग में रहता है। WWE रिंग में भी अब पुष्पा का जलवा देखने को मिला है। आप सभी को पता है कि WWE के NXT शो में भारतीय सुपरस्टार सौरव गुर्जर काम कर रहे हैं। उनका नाम वहां पर सांगा है। अच्छा काम वो कर रहे हैं। इस बार मैच जीतने के बाद उन्होंने पुष्पा पोज देकर चौंका दिया।



सौरव गुर्जर का नया रूप

वैसे मैच के दौरान किसी को नहीं पता चला था कि सौरव ने पुष्पा मूवी का पोज दिया था। सौरव ने खुद इस बारे में सोशल मीडिया पर बताया। उन्होंने एक अच्छा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो अगर आप देखेंगे तो पूरी तरह समझ आ जाएगा कि उन्होंने पुष्पा पोज दिया था। सौरव हमेशा अंडरटेकर के फिनिशर चौकस्लैम का प्रयोग करते हैं। सौरव ने कैप्शन में मैं झुकेगा नहीं भी लिखा। वाकई में सौरव अब WWE में किसी से झुकने वाले नहीं है। NXT में सौरव अच्छा काम कर रहे हैं और उन्हें आगे भी बढ़ाया जा रहा है। हमेशा वो कुछ ना कुछ करते हुए नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- शिखर धवन के डूबते हुए करियर को रोहित शर्मा ने दिया सहारा, जल्द ही लेने वाले थे रिटायरमेंट!

WWE में वीर महान भी गजब का काम कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि भारतीय सुपरस्टार्स से WWE को फायदा हो रहा है। सौरव को NXT में आगे बढ़ाया जा रहा है और वीर महान को रॉ में आगे बढ़ाया जा रहा है। खैर ये खबर भारतीय फैंस के लिए अच्छी है। ये सुपरस्टार WWE रिंग में भारतीय झंडे गाड़ रहे है, ये देखकर सभी को खुशी हो रही है। सौरव को भी वीर महान की तरह रॉ में जल्द लाया जा सकता है। उनका काम देखकर विंस मैकमैहन और WWE मैनेजमेंट जरूर खुश होगा। भारतीय फैंस तो यही चाहेंगे वीर महान और सौरव गुर्जर WWE रिंग में सभी का हालत खराब कर दें।

ये भी पढ़ें- 2022 में टीम इंडिया को मिले 6 कप्तान, 35 साल बाद जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, देखिए पूरी लिस्ट