टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले टेस्ट मैच के लिए नियमित कप्तान रोहित शर्मा थे। रोहित शर्मा को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद इस टेस्ट मैच से बाहर हो गए है। अब जसप्रीत बुमराह को कप्तान बना दिया गया है। बुमराह 35 साल के बाद टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले तेज गेंदबाज कपिल देव थे। कपिल ने 1982-83 सीजन से लेकर 1987 टीम टीम की कप्तानी की। कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने टेस्ट और वनडे मिलाकर 108 इंटरनेशनल मुकाबले खेले।
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम
जसप्रीत बुमराह (कप्तान) , शुभमन गिल , विराट कोहली , श्रेयस अय्यर , हनुमा विहारी , चेतेश्वर पुजारा , ऋषभ पंत (उप-कप्तान-विकेटकीपर) , केएस भरत (विकेटकीपर) , रवींद्र जडेजा , रविचंद्रन अश्विन , शार्दुल ठाकुर , मोहम्मद शमी , मोहम्मद सिराज , उमेश यादव , प्रसिद्ध कृष्णा , मयंक अग्रवाल।