7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोहित शर्मा पांचवें टेस्ट से बाहर, BCCI ने किया बड़ा ऐलान, टीम इंडिया को मिला 36वां नया टेस्ट कप्तान

भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। रोहित शर्मा आधिकारिक तौर पर इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच से बाहर हो गए है। टीम को नया कप्तान और उपकप्तान अब मिल गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 30 Jun 2022, 6:48 PM IST

 rohit sharma ruled out 5th test england jasprit bumrah new captain

रोहित शर्मा बाहर

इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई से होने वाले टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है। कप्तान रोहित शर्मा की इस मैच को लेकर अब स्थिति साफ हो गई है। BCCI ने इस बात की जानकारी दे दी है। रोहित शर्मा कोविड के कारण इस एकमात्र टेस्ट मैच से पूरी तरह बाहर हो गए है। आपको बता दें रोहित शर्मा की दूसरी कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अब उनकी जगह जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान होंगे। इसके अलावा ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है।


जसप्रीत बुमराह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दरअसल रोहित शर्मा के इस टेस्ट मैच में खेलने को संशय बरकरार था। कोच राहुल द्रविड़ ने भी कहा था कि रोहित शर्मा अभी बाहर नहीं हुए है। अब ये बात साफ हो गई है कि वो इस पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं होंगे। अब जसप्रीत बुमराह के पास बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। बुमराह भारतीय टीम के 36वें टेस्ट कप्तान बन गए है। ये बहुत बड़ी उपलब्धि बुमराह ने अपने करियर में हासिल की। अब देखना होगा कि वो इंग्लैंड के खिलाफ किस अंदाज में कप्तानी करेंगे। इंग्लैंड की टीम इस समय काफी मजबूत नजर आ रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने क्लीन स्वीप किया था।

ये भी पढ़ें- इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का किया ऐलान, 651 विकेट लेने वाले दिग्गज की वापसी


भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम की प्लेइंग इलेवन

बेन स्टोक्स (कप्तान), एलेक्स लीस, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), मैथ्यू पॉट्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच और जेम्स एंडरसन।

ये भी पढ़ें- 3 बड़ी समस्याएं जिनकी वजह से टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में हार मिल सकती है