टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें इस बार बेहतर लग रही है। इंग्लैंड की टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया था। खैर मैच शुरू होने से एक दिन पहले ही इंग्लैंड ने इस टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड के टीम काफी मजबूत लग रही है और टीम इंडिया को बहुत चुनौती इस मैच में मिलने वाली है।