1 जुलाई से टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम जबरदस्त अंदाज में नजर आ रही है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड ने सीरीज जीती थी। पूरी टीम का आत्मविश्वास एक अलग लेवल पर है। फॉर्म के हिसाब से देखा जाए तो टीम इंडिया से ज्यादा बेहतर इंग्लैंड की टीम नजर आ रही है। भारतीय टीम के पास कुछ ऐसी कमजोर चीजें है जिनकी वजह से हार का सामना करना पड़ सकता है। आइए टीम इंडिया की कुछ गंभीर समस्याओं के बारे में बात करते हैं।