7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की T-20 सीरीज के लिए ऐसी होगी भारतीय टीम! इन प्लेयर्स का कटेगा पत्ता

एकमात्र टेस्ट मैच के बाद टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इस टी-20 सीरीज में अब सीनियर खिलाड़ियों की वापसी भी देखने को मिलेगी। जानिए किसे मिलेगी जगह और कौन होगा बाहर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 30 Jun 2022, 5:33 PM IST

ind vs eng t20i series indian team likely squad rohit sharma virat kohli

टीम का जल्द होगा ऐलान

टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। 1 जुलाई से एकमात्र टेस्ट मैच टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। इसके बाद फिर फटाफट क्रिकेट यानी तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। ये सीरीज काफी रोमांचक रहेगी। दोनों टीमों में काफी खतरनाक खिलाड़ी मौजूद है। जल्द ही टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन भी किया जाएगा। अब किस खिलाड़ी को जगह मिलेगी ये देखने वाली बात होगी। खैर 17 सदस्यीय टीम में कुछ खिलाड़ियों का नाम तो जरूर रहेगा।

जल्द होगा टीम का ऐलान

रोहित शर्मा कोविड से जूझ रहे हैं लेकिन टी-20 सीरीज तक फिट हो जाएंगे। केएल राहुल भी लगभग अपनी इंजरी से वापसी कर लेंगे। ये दोनों ओपनर के तौर पर नजर आएंगे और इनके अलावा ईशान किशन भी रहेंगे। विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक भी टीम में लगभग रहेंगे। ये सभी खिलाड़ी वर्ल्ड कप की टीम में भी शायद चुने जाएंगे। रवींद्र जडेजा भी अब वापसी के लिए तैयार है और वो ऑलराउंडर की भूमिका में रहेंगे। इसके अलावा अक्षर पटेल भी को भी जगह मिलेगी।

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी का जलवा फिर से देखने को मिलेगा। इनका साथ देने के लिए उमरान मलिक को जगह मिल सकती है। युजवेंद्र चहल और रवि बिश्नोई को भी टीम में चयनित किया जाएगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो एक तगड़ी टीम इस बार भारत की देखने को मिलेगी। वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से भी अब टीम मैनेजमेंट सोचेगा। ऐसे में इस बार उन्हीं ज्यादातर खिलाड़ियों को मौका मिलेगा जिन्हें वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया जाएगा। सबसे बड़ी बात है कि श्रेयस अय्यर को अब शायद मौका नहीं मिलेगा। साउथ अफ्रीकी सीरीज में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। संजू सैमसन भी शायद इस बार टीम में नहीं रहेंगे। सीनियर खिलाड़ियों की वापसी के बाद उनकी जगह टीम में जगह नहीं बनेगी।

ये भी पढ़ें- Veer Mahaan का खौफनाक अंदाज सामने आया, पूरे WWE रोस्टर को खुली चुनौती देकर डराया


इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए संभावित भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान),के एल राहुल, ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, दीपक हूडा, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई