WWE का अगले इवेंट इस सप्ताह मनी इन द बैंक होगा। भारतीय फैंस को बड़ा झटका इस इवेंट को लेकर लगा है। इस इवेंट में वीर महान नजर नहीं आएंगे। लगातार दूसरा बड़ा इवेंट वो मिस करेंगे। रॉ में इस हफ्ते लैडर मैच में हिस्सा लेने के लिए बैटल रॉयल मैच रखा गया था। वीर महान पहले ही एलिमिनेट हो गए थे। रिडल ने मनी इन द बैंक के लिए क्वालीफाई कर गए है। वीर महान शायद इस इवेंट में नजर नहीं आएंगे। सोशल मीडिया पर अब उनका गुस्सा देखने को मिला और उन्होंने धमकी भी दे दी है।