7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WWE रिंग में जॉन सीना को देखकर फैंस की आंखों में आए आंसू, कहा-मुझे नहीं पता दोबारा कब आऊंगा

जॉन सीना ने लंबे समय बाद रॉ में वापसी कर फैंस को खास संदेश दिया। जॉन सीना ने ऐसा प्रोमो दिया जिसे सुनकर फैंस भी भावुक हो गए थे। जानिए जॉन सीना ने अपने प्रोमो में क्या कहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 28 Jun 2022, 9:07 AM IST

john cena returns wwe raw 20th anniversary CenaMonth

फोटो क्रेडिट- WWE

जॉन सीना को WWE में 20 साल हो गए है। WWE में इस महीने को जॉन सीना के नाम पर सेलिब्रेट किया जा रहा है। खैर इस बात का पहले ही हो गया था कि जॉन सीना इस हफ्ते रॉ में नजर आएंगे। रॉ में इस हफ्ते जॉन सीना पूरे शो में रहे और सभी ने उनका स्वागत भी किया। सीना की एंट्री देखकर फैंस भी खुश हो गए थे।


जॉन सीना ने दिया खास संदेश

शुरूआत में बैकस्टेज सैगमेंट में जॉन सीना रहे। सभी रेसलर्स ने उनके लिए तालियां बजाई और सीना ने भी उन्हें गले लगाया। इसके बाद सीना कुछ रेसलर्स के साथ बैकस्टेज सैगमेंट में भी नजर आए। खैर शो के बीच में ही जॉन सीना ने रिं में एंट्री की। पहले विंस मैकमैहन आए और उन्होंने सीना को बुलाया। सीना आए और फैंस खुश हो गए। सीना ने इसके बाद खास प्रोमो दिया और सभी का दिल जीत लिया। सीना ने कहा कि आज उनका WWE में जन्मदिन है और वो यहां इसे सेलिब्रेट करेंगे। जॉन सीना ने इसके बाद फैंस को संदेश दिया और धन्यवाद कहा। सीना ने कहा कि मुझे नहीं पता कि रिंग में दोबारा कब आऊंगा। उन्होंने कहा कि मैं ऐसा नहीं कह रहा हूं कि नहीं आऊंगा लेकिन मुझे नहीं पता कि यह कब होगा। जॉन सीना की ये बात सुनकर सभी ने थैंक्यू चैंट्स लगाए और उन्हें चीयर किया।


सीना ने कहा कि वो अब कब आएंगे पता नहीं है। खैर सीना को देखकर फैंस जरूर खुश हो गए थे। सीना इस बार एक अलग ही लुक में भी नजर आ रहे थे। काफी फिट वो लग रहे थे। खैर उन्होंने संकेत दे दिए कि वो इस समय WWE रिंग में नजर नहीं आएंगे। आने वाले समय में जरूर वो रिंग में वापसी करेंगे। अब देखना होगा कि सीना की अगली एंट्री WWE रिंग में कब होगी।

ये भी पढ़ें- Veer Mahaan को 3 रेसलर्स ने 'अधमरा' कर WWE रिंग से बाहर फेंका, Money in the Bank से हुए बाहर!