6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय स्टार वीर महान के WWE करियर पर मंडराया खतरा, Raw के मेन इवेंट में जबरदस्त तोड़फोड़

WWE रॉ के एपिसोड में इस बार कुछ खास चीजें देखने को नहीं मिली। कोई भी बड़ा सुपरस्टार्स इस बार नजर नहीं आया। इस वजह से फैंस को जरूर बुरा लगा होगा। भारतीय सुपरस्टार वीर महान फिर से WWE टीवी पर नहीं दिखे। अब फैंस उनके फ्यूचर को लेकर चिंता में पड़ गए है।

2 min read
Google source verification
wwe raw result 1 august 2022 Veer Mahaan Becky Lynch

फोटो क्रेडिट- WWE

WWE रॉ का एपिसोड इस बार अच्छा रहा। समरस्लैम के बाद पहला ये एपिसोड रॉ का था। इस एपिसोड में कुछ शानदार मैच और बहुत एक्शन देखने को मिला। विमेंस डिवीजन में इस बार कुछ ज्यादा काम देखने को मिला। बैकी लिंच अब बाहर हो गईं हैं। वहीं बेली, लियो शिराई और डकोटा ने बहुत बवाल रिंग में मचाया। इसके अलावा रिंग में कोई बड़ा सुपरस्टार नजर नहीं आया। फैंस को समरस्लैम के बाद जिस तरह के एपिसोड की दरकार थी वो यहां नहीं देखने को मिला। एक बार फिर भारतीय सुपरस्टार वीर महान गायब नजर आए। उनके साथ क्या हो रहा है ये किसी को नहीं पता है। शायद WWE ने अब उन्हें साइड ही कर दिया है। खैर आइए आपको बताते हैं कि रॉ के इस एपिसोड में क्या-क्या खास हुआ।

1) बैकी लिंच ने शो की शुरूआत की। उन्होंने अपनी इंजरी के बारे में बताया। इसके बाद रॉ विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर भी आईं। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। दोनों ने एक दूसरे की जमकर तारीफ भी की। बैकस्टेज बैकी के ऊपर बेली, डकोटा काई, लियो शिराई ने हमला कर दिया।

2) द मिज, एजे स्टाइल्स और मुस्तफा अली के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर मैच हुआ। इस मैच में एजे स्टाइल्स की जीत हुई।


3) सैथ रॉलिंस ने शानदार प्रोमो दिया। उन्होंने कहा कि अब रिडल का काम खत्म हो गया है। रॉलिंस ने कहा कि अब उनका पूरा ध्यान रोमन रेंस के ऊपर होगा। इसके बाद मोटेंज फोर्ड के साथ उनका मैच हुआ। रॉलिंस ने इस मैच में जीत हासिल कर ली।

4) एलेक्सा ब्लिस और असुका के बीच मैच हुआ। इस मैच के बीच में बेली, डकोटा और लियो शिराई ने दखलअंदाजी कर दी। इस बीच बियांका ब्लेयर भी आई। ब्लेयर ने मैच के लिए चुनौती दे दी और लियो के साथ उनका मैच तय हो गया।


5) सिएम्पा, डॉल्फ जिगलर और चैड गेबल के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर का मैच हुआ। इस मैच में सिएम्पा ने जीत हासिल कर ली।

6) ऐज ने प्रोमो दिया। उन्होंने समरस्लैम में अपनी वापसी के बारे में बताया। फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट को धमकी भी दी। ऐज ने कहा कि वो आगे कुछ जबरदस्त करने यहां पर आए है।


7) बियांका ब्लेयर और लियो शिराई के बीच मैच हुआ। इस मैच में फिर से बेली और डकोटा ने दखलअंदाजी कर दी। इसके बाद एलेक्सा और असुका भी आईं। सभी के बीच लड़ाई इसके बाद देखने को मिला।

8) एजे स्टाइल्स और सिएम्पा के बीच अंत में यूएस चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर का मैच हुआ। मिज ने इस मैच में सिएम्पा का साथ दिया। सिएम्पा ने ये मैच जीत लिया। अब उनका मुकाबला बॉबी लैश्ले के साथ यूएस चैंपियनशिप के लिए होगा।


9) द उसोज और रे, डॉमनिक मिस्टीरियो के बीच WWE अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मेन इवेंट में मैच हुआ। इस मैच में काफी एक्शन देखने को मिला। अंत में द उसोज ने अपनी टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड कर ली। मैच के बाद जजमेंट डे ने रे और डॉमिनिक पर हमला किया। ऐज ने आकर फिर सभी बाहर कर दिया।