scriptभारतीय रेसलर वीर महान का WWE ने किया हाल बेहाल, Raw के मेन इवेंट में मची भगदड़! | Patrika News

भारतीय रेसलर वीर महान का WWE ने किया हाल बेहाल, Raw के मेन इवेंट में मची भगदड़!

locationनई दिल्लीPublished: Jul 19, 2022 08:56:11 am

Submitted by:

Joshi Pankaj

रॉ का एपिसोड धमाकेदार रहा और कुछ नई चीजें इस बार देखने को मिली। शो में अच्छे एक्शन से भरपूर मुकाबले भी हुए और फैंस ने इसका पूरा मजा लिया। समरस्लैम के लिहाज से ये शो काफी महत्वपूर्ण रहा और कुछ मैचों का ऐलान भी किया गया। जानिए शो में हुए मैचों के बारे में जानकारी।

wwe raw result 18 july 2022 veer mahaan seth rollins

फोटो क्रेडिट- WWE

WWE का रॉ एपिसोड इस बार बहुत ही शानदार रहा। काफी एक्शन इस शो में देखने को मिला। सभी सुपरस्टार्स ने अच्छा काम किया और अपनी स्टोरी को आगे बढ़ाया। समरस्लैम को लेकर अच्छा बिल्डअप यहां हुआ। कुछ नए मैचों का ऐलान किया गया। भारतीय रेसलर वीर महान भी नजर आए लेकिन एक बार फिर उन्हें बैकस्टेज दिखाया गया। इस वजह से थोड़ी निराशा भारतीय फैंस को जरूर हुई होगी। इसके अलावा कुछ खास सैगमेंट भी इस बार हुए। विमेंस डिवीजन ने भी अच्छा काम किया और फैंस ने इसका लुत्फ उठाया। मेन इवेंट में भी इस बार काफी बवाल देखने को मिला। कुल मिलाकर देखा जाए तो समरस्लैम के लिहाज से ये शो बहुत हिट रहा। फैंस ने भी इसे बहुत पसंद किया। आइए देखते हैं इस बार शो में क्या-क्या नया हुआ।
1) बैकी लिंच ने एंट्री की और इसके बाद कार्मेला ने भी एंट्री की। दोनों के बीच काफी बहस हुई। फिर कार्मेला और बियांका ब्लेयर के बीच रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। इस मैच में बैकी ने भी दखलअंदाजी की और बियांका ब्लेयर जीत गई। बियांका के ऊपर बैकी ने अटैक भी किया।

2) केविन ओवेंस के शो में भी काफी बवाल हुआ। रिडल इसमें नजर और फिर सैथ रॉलिंस ने उनके ऊपर हमला किया।


https://twitter.com/hashtag/WWERaw?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/BeckyLynchWWE?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/WWERollins?ref_src=twsrc%5Etfw

3) डेमियन प्रीस्ट और रे मिस्टीरियो के बीच मैच हुआ। प्रीस्ट ने इस मैच में जीत हासिल कर ली।

4) सैथ रॉलिंस और एजेक्यूल के बीच मैच हुआ। इस मैच में सैथ रॉलिंस ने जीत हासिल की।
https://twitter.com/reymysterio?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/FinnBalor?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/IAmNotEliasWWE?ref_src=twsrc%5Etfw

5) ओमोस और एंजेलो डॉकिंस के बीच मैच हुआ। डॉकिंस ने डिस्क्वलिफिकेशन के जरिए ओमोस को हराया।

6) स्ट्रीट प्राफिट्स का मुकाबला MVP और ओमोस के साथ हुआ। स्ट्रीट प्राफिट्स की जीत हुई।
https://twitter.com/AngeloDawkins?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/The305MVP?ref_src=twsrc%5Etfw
7) एजे स्टाइल्स ने शानदार मैच में थ्योरी को हराया। इस मैच में डॉल्फ जिगलर ने भी दखलअंदाजी की।

8) वीर का बैकस्टेज सैगमेंट हुआ। बस वो हंस कर चले गए। किसी को समझ नहीं आया की क्या हुआ।

9) एलेक्सा ब्लिस, असुका और डाना ब्रूक का मुकाबला डूड्राप, निक्की और टमिना के साथ हुआ। एलेक्सा ब्लिस की टीम की यहां जीत हुई।

10) द मिज और लोगन पॉल का सैगमेंट मेन इवेंट में हुआ। दोनों ने एक दूसरे पर जमकर हमला किया।
https://twitter.com/_Theory1?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/VeerMahaan?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/VeerMahaan?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/NXTCiampa?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो