28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय सुपरस्टार्स ने WWE रिंग में बवाल मचाकर दिग्गज को ‘अधमरा’ किया, मेन इवेंट में मची अफरातफरी

हैल इन ए सैल इवेंट से पहले स्मैकडाउन के एपिसोड में फैंस को काफी कुछ देखने को मिला। जानिए WWE के इस खास एपिसोड में क्या-क्या हुआ।

2 min read
Google source verification
jinder-mahalhh.jpg

फोटो क्रेडिट- WWE

WWE स्मैकडाउन का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। फैंस को हैल इन ए सैल इवेंट से पहले अच्छा एपिसोड देखने को मिला। हैल इन ए सैल इवेंट का बिल्डअप भी यहां पर हुआ। ब्लू ब्रांड के सभी सुपरस्टार्स ने अपना दम दिखाया। कुछ अच्छे मुकाबले और अच्छे सैगमेंट्स देखने को मिले। हैल इन ए सैल में अब काफी मजा आएगा। फैंस ने भी अपने सुपरस्टार्स को काफी चीयर किया। अच्छे सरप्राइज भी फैंस को मिला। अभी सभी की नजरें हैल इन ए सैल इवेंट पर टिकी होंगी। देखिए स्मैकडाउन के इस एपिसोड मेंं क्या-क्या हुआ।

- न्यू डे ने शो की शुरुआत की। न्यू डे ने शेमस, रिज हॉलैंड और बच की टीम के नाम का मजाक बनाया। मैकइंटायर भी इसके बाद आए। यूनाइटेड किंगडम में होने वाले शो के लिए उन्होंने रोमन को चैलेंज किया। इस बीच बच ने आकर न्यू डे और मैकइंटायर पर हमला करने का प्रयास किया लेकिन वो असफल रहे।

- कोफी किंग्सटन, जेवियर वुड्स और ड्रू मैकइंटायर का मुकाबला शेमस, रिज हालैंड और बच के साथ हुआ। शेमस हालैंड और बच की इस मुकाबले में शानदार जीत हुई।

- जिंदर महल और हम्बर्टो के बीच मुकाबला देखने को मिला। ये मुकाबला ज्याद नहीं चला और जिंदर महल ने शानदार जीत हासिल की। शैंकी ने एक बार फिर रिंगसाइड में डांस किया। महल ये देखकर गुस्सा हो गए थे। जिंदर महल ने भी इस बार हम्बर्टो की हालत खराब कर दी।

- शॉट्जी vs रेचल रॉड्रिगेज vs आलिया vs नटालिया vs शायना बैजलर vs जाया ली का मुकाबला हुआ। शर्त के अनुसार जो भी यहां विजेता होगा उसे फ्यूचर में SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच मिलेगा। नटालिया ने सभी को चौंकाते हुए इस मुकाबले में जीत हासिल की।

- मैडकैप मॉस और हैप्पी कॉर्बिन के बीच भी मुकाबला हुआ। इस बार मॉस काफी गुस्से में नजर आए। डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए इस मुकाबले में कॉर्बिन की जीत हो गई।

- द उसोज vs रिडल और शिंस्के नाकामुरा के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच हुआ। नाकामुरा को इस मुकाबले में चोट लग गई। रिडल का इस मुकाबले में पलड़ा भारी लग रहा था लेकिन सैमी जेन ने रोमन रेेंस का एंट्री सॉन्ग बजा दिया। रिडल का इसके बाद ध्यान भटक गया था। बाद में सैमी जेन ने द उसोज के साथ जश्न मनाया।