
फोटो क्रेडिट- WWE
भारतीय रेसलर वीर महान इस समय WWE टीवी से गायब है। सोशल मीडिया पर वो जरूर एक्टिव है। 8 अगस्त यानी आज उनका जन्मदिन हैं और वो 33 साल के हो गए हैं। सोशल मीडिया पर सभी उन्हें खास अंदाज में बधाई दे रहे हैं। दूसरी तरफ commonwealth games 2022 में भारतीय एथलीट्स का जलवा देखने को मिल रहा है। वेटलिफ्टिंग और कुश्ती में इस बार भारतीय एथलीट्स ने जबदस्त काम कर भारत का नाम ऊंचा किया है। वीर महान ने भी अपने जन्मदिन पर भारत के लिए मेडल लाने वाले एथलीट्स को खास अंदाज में बधाई दी है। उन्होंने हमेशा की तरह इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया।
भारतीय सुपरस्टार वीर महान ने दिया खास संदेश
वीर महान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर हुए लिखा, मेरे जन्मदिन पर आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद,देश की शान के लिए कड़ी मेहनत कर देश का मान सम्मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को प्रणाम करता हूं। उन्होंने जन्मदिन पर बधाई देने वालों का भी धन्यवाद किया।
WWE के पास इस समय वीर महान के लिए कोई प्लान नहीं है। शायद इस वजह से वो अब WWE टीवी पर नजर नहीं आ रहे हैं। इस बात से वीर महान के फैंस बहुत गुस्से में है। शुरूआत में उन्हें पुश दिया गया और इसके बाद एकदम से उन्हें नीचे गिरा दिया। सोचिए पिछले पांच हफ्तों से तो उनकी हालत और खराब कर दी। पहले कुछ सैगमेंट वो नजर आए और अब तो वो भी बंद कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- भारतीय स्टार वीर महान के WWE करियर पर मंडराया खतरा, Raw के मेन इवेंट में जबरदस्त तोड़फोड़
WWE टीवी पर कब नजर आएंगे वीर महान
हाल ही में समरस्लैम 2022 का समापन हुआ है। इस इवेंट में वीर महान मौजूद नहीं थे। इससे पहले भी जितने इवेंट हुए उनमें वीर महान को शामिल नहीं किया गया था। ऐसा लगा कि समरस्लैम के बाद हुई रॉ में वीर महान आएंगे लेकिन वहां भी कुछ देखने को नहीं मिला है। अब तो वीर महान का करियर खतरे में पड़ता हुए दिख रहा है।
वीर महान को अगर जल्दी किसी स्टोरीलाइन में नहीं डाला गया तो फिर बहुत नुकसान हो सकता है। भारतीय फैंस को भी करारा झटका इसके बाद लगेगा। वीर महान से इस बार बहुत उम्मीदें भारतीय फैंंस ने लगाई है। फैंस उन्हें चैंपियन के रूप में देखना चाहते हैं। देखना होगा कि आगे उनका प्रयोग कैसे किया जाता है।
यह भी पढ़ें- WWE रेसलर वीर महान ने 'बॉलीवुड' के खिलाफ छेड़ी जंग, फैंस से कहा- फिल्मों का विरोध करें!
Published on:
06 Aug 2022 03:03 pm
बड़ी खबरें
View AllWWE
खेल
ट्रेंडिंग
