
फोटो क्रेडिट- WWE
WWE में इस समय कई भारतीय रेसलर्स काम कर रहे हैं। वीर महान और शैंकी दोनों ब्रांड्स में नजर आते हैं।हालांकि इन्हें अच्छा पुश नहीं दिया जा रहा है। वीर महान को पहले मजबूत दिखाया गया और अब वो टीवी पर कम नजर आ रहे हैं। वीर महान को अब पहचान मिल गई है और वो किसी अन्य कंपनी में जाएंगे तो फायदा मिलेगा। हालांकि ये उनके ऊपर निर्भर करेगा। ऐसा लग रहा है कि वीर महान से भारतीय प्रो-रेसलर बलियान अक्की ने सबक ले लिया है। वो WWE में नहीं गए बल्कि उन्होंने AEW में डेब्यू कर लिया। शायद उन्हें लगा कि AEW में वो जल्दी आगे बढ़ सकते हैं। बात भी सही है क्योंकि WWE में जल्दी फैंस की नजरों में आना बहुत मुश्किल काम है। वीर महान के लिए अब WWE के पास कोई भी क्रिएटिव प्लान इस समय नहीं है। शायद ये ही बात अक्की ने सोची होगी।
बलियान अक्की को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। अक्की ने पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। फैंस की नजरों में वो आ गए है। अब AEW के मेन शोज में भी वो आ सकते हैं।अक्की का नाम आप सभी ने जापान में बहुत सुना होगा। वैसे वो यूपी से ताल्लुक रखते हैं। कुछ बड़े प्रमोशंस में वो काम कर चुके हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि वो 16 बार के WWE चैंपियन रिक फ्लेयर के साथ भी काम कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- WWE के साल 2022 में 5 अमीर रेसलर्स
अक्की के लिए अब इस कंपनी में प्लान तैयार किया जाएगा। भारतीय होने के नाते अक्की को बिजनेस के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर अक्की को पुश दिया तो फिर AEW को इससे फायदा होगा। अक्की अगर WWE में जाते तो फिर शायद उन्हें पुश मिलना मुश्किल था। कुछ ऐसा ही अब वीर महान के साथ भी हो रहा है। पहले उन्हें पुश दिया गया और अब उन्हें एकदम से नीचे गिरा दिया गया है।
Published on:
20 Jul 2022 06:55 pm

बड़ी खबरें
View AllWWE
खेल
ट्रेंडिंग
