प्रदेश के मुख्य सचिव विवेक ढांड ने विभिन्न विभागों के अधिकारी और मैदानी अमला के कर्मचारियों से गांव में चल रही विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी भी ली। उनेंने मैदानी अमला पटवारी, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, कृषि विस्तार अधिकारी को अनिवार्य रूप से मुख्यालय में रहने और गांव की सभी गतिविधियों पर नजर रखने तथा अपनी उपयोगिता साबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग, मनरेगा की जानकारी ली।