13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुलंदशहर गैंगरेप पर आजम खां की शर्मनाक राजनीति, विपक्ष ने कहा- उनका मानसिक संतुलन बिगड़ा

गौरतलब है कि रामपुर में उन्होंने कहा कि बुलंदशहर हाईवे पर 29 जुलाई की रात मां-बेटी के साथ हुई गैंगरेप की वारदात के पीछे राजनीतिक साजिश हो सकती है।

less than 1 minute read
Google source verification

सीहोर

image

balram singh

Aug 02, 2016

azam khan

azam khan

बुलंदशहर में राजमार्ग पर एक महिला और उसकी नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार के मुद्दे को लेकर उत्तरप्रदेश कैबिनेट मंत्री आजम खान के बयान के बाद विपक्ष सपा पर हावी होता नजर आ रहा है। बिजेपी ने इसे शर्मनाक बताया है।

गौरतलब है कि रामपुर में उन्होंने कहा कि बुलंदशहर हाईवे पर 29 जुलाई की रात मां-बेटी के साथ हुई गैंगरेप की वारदात के पीछे राजनीतिक साजिश हो सकती है।

आजम खान ने कहा कि हमें इस बात की जांच करने की जरूरत है कि इसके पीछे सरकार की छवि खराब करने की विपक्षियों की साजिश तो नहीं है। सूबे में चुनाव नजदीक हैं इसलिए सत्ता की लोभी कई पार्टियां किसी भी हद तक गिर सकती हैं।

उनके इस बयान की निंदा करते हुए भाजपा के विजय बहादुर पाठक ने इस घटना की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर पीड़ित को न्याय नहीं दिला पा रहे तो उसकी बदनामी तो मत करो। उन्होंने खान के इस बयान को लेकर अखिलेश यादव से माफी की मांग की। इसके साथ ही विपक्षी दलों ने आजम खां का इलाज कराने की बात कही है।

ये भी पढ़ें

image