13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केजरीवाल पर आरोप लगाने वाले कपिल मिश्रा को थप्पड़ मारने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

गौरतलब है कि कपिल मिश्रा को हाल ही में आम आदमी पार्टी से निकाल दिय गया था। मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर सत्येंद्र जैन से 2 करोड़ रुपए लेने का आरोप लगाया था।

less than 1 minute read
Google source verification
Kapil Mishra

Kapil Mishra

दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले कपिल मिश्रा पर एक व्यक्ति ने थप्पड मारने की कोशिश की। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया तथा उसकी धुनाई कर दी। आरोपी का नाम अंकित भारद्वाज बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि कपिल मिश्रा को हाल ही में आम आदमी पार्टी से निकाल दिय गया था। मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर सत्येंद्र जैन से 2 करोड़ रुपए लेने का आरोप लगाया था।

आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोप लगाने वाले कपिल मिश्रा बुधवार को अनशन पर बैठ गए। बुधवार शाम खुद को आम आदमी पार्टी वर्कर बताने वाले शख्स ने उन पर हमला कर दिया। उसने अपना नाम अंकित भारद्वाज बताया है। आरोपी ने पूर्व मंत्री को थप्पड़ मारने की कोशिश की।

कपिल मिश्रा ने कहा था कि केजरीवाल ने उनकी आंखों के सामने जैन से 2 करोड़ रुपए लिए थे। साथ ही उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि जैन के माध्यम से ही केजरीवाल ने अपने साढू की भी काम करवाया था।