
नई दिल्ली। टीवी एंकर अमृता राय और दिग्विजय सिंह ने अपने रिश्ते के आलोचकों को करारा जवाब दिया है। एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्गी ने ट्वीट किया है।
उन्होंने ट्वीट किया - मेरी पत्नी अमृता राय ने मेरी पारिवारिक और अर्जित संपत्ति में अपना पूरा अधिकार मेरे पुत्र जयवर्धन के हक में त्याग दिया, जो कहा सो किया।
गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह की अमृता से दूसरी शादी काफी चर्चा में रही थी। शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं थीं कि अमृता ने पैसों के लिए दिग्गी से शादी की है। आपको बता दें कि सितंबर 2015 में दोनों ने शादी की थी।
फेसबुक पोस्ट के जरिए किया था शादी का ऐलान
अमृता राय ने दिग्गी से शादी की जानकारी फेसबुक पोस्ट के जरिए दी थी। उन्होंने लिखा था कि दिग्विजय सिंह से प्यार के कारण शादी की है। इसलिए उन्होंने दिग्विजय से निवेदन किया कि वह अपनी संपत्ति और बाकी चीजें अपने बेटे और बेटियों के नाम कर दें।
परिवार वालों ने किया था विरोध
दिग्विजय सिंह और अमृता राय की शादी को लेकर दिग्विजय के भाई लक्ष्मण सिंह की पत्नी ने भी दिग्विजय का विरोध किया था।
Published on:
14 Jul 2016 01:40 pm
