31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल की आंखों पर इटालियन चश्मा, खुद दें 12 लाख करोड़ का हिसाब: शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि उनको संप्रग में हुए 12 लाख करोड़ के भ्रष्टाचार का हिसाब देना चाहिए।

2 min read
Google source verification

image

kamlesh sharma

Sep 08, 2016

amit shah

amit shah

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि उनको संप्रग में हुए 12 लाख करोड़ के भ्रष्टाचार का हिसाब देना चाहिए। दक्षिण गुजरात के तापी में गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा की आंखों पर इटालियन चश्मा चढ़ा है।

वह ढाई साल के मोदी शासन का हिसाब मांग रहे हैं। लेकिन उनको खुद 12 लाख करोड़ रुपए का हिसाब देना चाहिए। शाह ने कहा कि संसद में दो सौ से अधिक सांसदों वाली कांग्रेस 44 पर आ गई, लेकिन महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, केरल, बंगाल और असम जैसे राज्यों में हारने के बाद भी वह फिर से सत्ता में आने के सपने देख रही है। गुजरात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 1995 के बाद से राज्य में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है, लेकिन इस बार वह सत्ता में आने का सपना देख रही है।

शाह ने दावा किया कि 2017 में भी भाजपा सत्ता में आएगी और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के नेतृत्व में ही सरकार बनेगी। पाकिस्तान को भी जमकर लताड़ा इसके साथ ही शाह ने पाकिस्तान को भी जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ कल तक कश्मीर मांगते थे। लेकिन आज कल बलूचिस्तान के लिए लड़ रहे हैं। दूसरी तरफ दुनिया में भारत का गौरव बढ़ा है।

हार्दिक ने मांगा था उपमुख्यमंत्री पद

सूरत में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के सम्मान समारोह से पहले पार्टी समर्थक महेश सवाणी व मुकेश पटेल ने हार्दिक पटेल के रिश्तेदार का वीडियो जारी किया, जिसमें वह 25 लाख रुपए ले रहे हैं। पटेल जो पाटीदार आरक्षण आंदोलन के पूर्व मध्यस्थ भी हैं ने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान हार्दिक ने खुद को उपमुख्यमंत्री पद दिए जाने की मांग रखी थी।

ये भी पढ़ें

image