3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिलासपुर में पटवारी के साथ मारपीट, पहले गाली-गलौज करते पकड़ा कॉलर फिर…महिला समेत चार गिरफ्तार

CG Crime News: बिलासपुर में सीमांकन करने गए पटवारी के साथ आरोपी व उसके रिश्तेदारों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। घटना कोटा क्षेत्र के ग्राम सेमरिया की है।

less than 1 minute read
Google source verification

Bilaspur Crime News: बिलासपुर में सीमांकन करने गए पटवारी के साथ आरोपी व उसके रिश्तेदारों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। घटना कोटा क्षेत्र के ग्राम सेमरिया की है। शिकायत पर कोटा पुलिस आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार ग्राम सेमरिया के पटवारी तरुण कुमार पिता केएन साहू (36) ने कोटा थाने पहुंच कर मारपीट करने व शासकीय कार्य में बांधा डालने की शिकायत दर्ज कराई है। पटवारी तरूण ने बताया कि आवेदक भगवान सिंह पिता नारायण सिंह गोंड निवासी करका ग्राम सेमरिया की जमीन का सीमांकन करने गए थे।

यह भी पढ़े: उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक! पुलिस ग्राउंड की जगह PG कॉलेज में उतरा हेलीकॉप्टर…विजय शर्मा ने कही यह बड़ी बात

जमीन का सीमांकन करने के दौरान रामकुमार पिता सुखनंदन निवासी सेमरिया आरती पति रामकुमार सेमरिया व रिश्तेदार उनसे गाली -गलौज करने लगे। यही नहीं महिला, उनका पति व दो रिस्तेदारों ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए उसने मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह से वे अपनी कार में बैठ कर जाने लगे तो आरोपी अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए कार क्रमांक सीजी 10 बीपी 9988 के सामने खड़े हो गए। रामकुमार उनकी पत्नी आरती व अन्य रिस्तेदारों ने कार की चाबी व मोबाइल छीन लिया। इस दौरान आरोपियों ने दोबारा गांव में सीमांकन के लिए कदम रखने पर जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत के बाद कोटा पुलिस आरोपी रामकुमार पिता सुखनंदन, आरती पति रामकुमार व दो अन्य को गिरतार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े: कांकेर मुठभेड़ के बाद नक्सलियों में सन्नाटा, अब तक कई बड़ी वारदातों को दे चुके हैं अंजाम…देखें कारनामें

Story Loader