6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lunar Eclipse 2022: नवंबर 2022 में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन राशियों के लिए रहेगा भारी

Lunar Eclipse 2022: इस साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन यानी कि 8 नवंबर के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण पड़ेगा। आइए जानें इसका राशियों पर इसका प्रभाव...

3 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Oct 27, 2022

last_lunar_eclipse_of_2022_-_antim_chandra_grahan_of_2022.png

Lunar Eclipse 2022: एक ओर जहां इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर यानि दिवाली के दिन पड़ा, वहीं इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण देव दीपावली यानि 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने वाला है। दिवाली पर लबा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण जहां वृश्चिक राशि में रहा वहीं आने वाला आखिरी चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा।

ज्योतिष शास्त्र में सदैव ग्रहण को एक विशेष घटना के रूप में देखा जाता है। वहीं पौराणिक ग्रंथों के अनुसार सूर्यग्रहण की भांति ही जब भी आकाश में चंद्र ग्रहण होता है तो उसका पूरा प्रभाव पृथ्वी पर पड़ता है। यही नहीं किसी भी ग्रहण का असर सभी राशियों पर भी जरूर पड़ता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वर्ष 2022 में कुल 4 ग्रहण होने हैं, जिसमें से 2 सूर्य ग्रहण लग चुके हैं, वहीं अब तक 1 चंद्रग्रहण भी लग चुका है जबकि 1 चंद्रग्रहण अभी बाकि है जो मंगलवार, 8 नवंबर को देव दीपावली के दिन लगेगा। तो चलिए जानते हैं कि पंडित एके शुक्ला के अनुसार इस देव दीपावली पर पड़ने वाले चंद्र ग्रहण का सबसे ज्यादा असर किन राशियों पर पड़ेगा।

1. मेष राशि : साल का ये आखिरी चंद्रग्रहण मेष राशि जातकों के लिए कुछ नकारात्मक प्रभाव लाता दिख रहा है। जिसके कारण आपको धन हानि के साथ कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

2. वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के मिले जुले प्रभाव मिलेंगा। इस राशि के जातकों को जहां इस दौरान धन के संकेत मिल रहे हैं, वहीं शिक्षा को लेकर लिए कुछ नकारात्मक प्रभाव भी सामने आ सकते हैं। ऐसे में जिन लोगों ने प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लिया है, उन्हें असफलता का सामना करना पड़ सकता है।

3. मिथुन राशि: चंद्र ग्रहण मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत देता दिख रहा है। इनको धन लाभ होने के साथ ही पुराना रुका हुआ धन वापस मिलने के भी योग बन रहे हैं। इस समयावधि में मिथुन के जातकों को एक अच्छी नौकरी भी मिलने व नौकरीपेशाओं को पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

4. कर्क राशि : साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कर्क राशि के जातकों के लिए परेशानियों भरा हो सकता है। जिसके चलते इन जातकों को नौकरी में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा इन्हें स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझना पड़ सकता है।

5. सिंह राशि : चंद्र ग्रहण के प्रभाव से सिंह राशि के जातकों के वैवाहिक और प्रेम संबंध मजबूत होने के संकेत हैं। यदि किसी जगह आपकी शादी की बात चल रही है, तो शादी जल्द ही हो सकती है।

6. कन्या राशि : चंद्र ग्रहण के कन्या राशि के जातकों को मिले जुले प्रभाव मिलते दिख रहे हैं। जहां इन लोगों को नौकरी में प्रमोशन की संभावना बनती दिख रही है, वहीं परिवार के लोगों से मतभेद होने के संकेत हैं। एक शुभ संकेत के रूप में इस के जातक इस दौरान नया घर खरीद सकते हैं।

7. तुला राशि : यह चंद्रग्रहण तुला राशि के जातको को आर्थिक हानि होने के संकेत दे रहा हैं। ऐसे में उचित होगा कि आप पैसा सोच समझकर खर्च करें अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है।

8. वृश्चिक राशि: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ हो सकता है। यह समय आपको संतान सुख मिलने के योग के अलावा आपको संतान के लिए कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना दर्शा रहा है।

9. धनु राशि : साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के प्रभाव से धनु राशि वालों की नौकरी में उतार चढ़ाव आ सकते हैं। उचित होगा कि अपने वरिष्ठों से बचकर रहें और सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनाएं।

10. मकर राशि : साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के प्रभाव से मकर राशि वालों के मान सम्मान में बढ़ोत्तरी मिलने के योग हैं। इस दौरान आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं और कोई नयी जिम्मेदारी भी उठा सकते हैं।

11. कुंभ राशि : साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कुंभ राशि के लिए शुभ संकेत देता दिख रहा है। इस दौरान आपके सम्मान में वृद्धि होने के साथ ही आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। वहीं यदि आप शादी के लिए रिश्ता देख रहे हैं, तो जीवनसाथी की आपकी तलाश पूरी हो सकती है।

12. मीन राशि : इस दौरान मीन राशि के जातकों को सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। उचित रहेगा कि खान -पान की आदतों पर ध्यान दें और धन हानि से बचने के लिए पैसा सोच समझकर खर्च करें।