19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अफ्रीका

डरबन में ‘बापू के घर’ गईं सुषमा स्वराज, पीटरमारित्ज स्टेशन पर चढ़ाया फूल

सुषमा पीटरमारित्ज के उस रेलवे स्टेशन पर भी पहुंची जहां 125 साल पहले महात्मा गांधी को रेलगाड़ी के डब्बे से धक्का दिया गया था।

Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Jun 07, 2018

डरबन: भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपने दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान फीनिक्स बस्ती का दौरा किया और यहां एक पौधा लगाया। अपने दक्षिण अफ्रीका प्रवास के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी इसी बस्ती में रहते थे। इसके अलावा गुरुवार को सुषमा पीटरमारित्ज के उस रेलवे स्टेशन पर भी पहुंची जहां 125 साल पहले महात्मा गांधी को रेलगाड़ी के डब्बे से धक्का दिया गया था। यहां उन्होंने बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर चरखा चलाया।

सुषमा ने लगाया केप चेस्टनट का पौधा

डरबन में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सुषमा स्वराज के दौरे का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया कि बापू ने जहां अपना अहिंसा का दर्शन विकसित किया। दक्षिण अफ्रीका के उस ऐतिहासिक स्थान के लिए सुषमा स्वराज ने सम्मान प्रकट किया, जहां गांधीजी का घर था। इस दौरान उन्होंने केप चेस्टनट का एक पौधा लगाया। शानदार फूलों के कारण इस वृक्ष को यहां बहुतायत लगाया जाता है।

गांधी ने बसाई थी फीनिक्स बस्ती

महात्मा गांधी द्वारा 1904 में स्थापित फीनिक्स बस्ती डरबन से 20 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। गांधीजी के सत्याग्रह और सविनय अवज्ञा के सिद्धांतों को समर्पित बस्ती अपने लंबे इतिहास, न्याय, शांति और समानता को बढ़ावा देने के कारण महत्वपूर्ण आध्यात्मिक और राजनीतिक भूमिका निभाती है। गांधीजी ने इस बस्ती को सामुदायिक प्रयोगात्मक बस्ती के तौर पर बसाया था, जिसमें उन्होंने प्रत्येक परिवार को खेती करने के लिए दो एकड़ भूमि दी थी।