
कानो : नाइजीरिया में बोकोहराम आतंकी संगठन का काफी प्रभाव है। वह देश में पश्चिमी प्रभाव वाले शासन को हटाकर कट्टर इस्लामी शासन लाने का सपना दिखाकर युवाओं को एक दशक से गुमराह कर रहा है। वह लगातार आतंकी कार्रवाई को अंजाम देता रहता है। बीती रात उसके और सेना के बीच भीषण संघर्ष हुआ। नाइजीरिया के पूर्वोत्तर शहर मैदुगुरी में उनके बीच हुए खूनी संघर्ष में 18 आम नागरिकों की जान जान चली गई। इस हमले में 84 अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है। यह जानकारी नाइजीनिया में स्टेट इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (एसइएमए) ने सोमवार को दी।
18 शव बरामद किए गए
एसइएमए की बोर्नो शाखा ने बताया कि ये लोग तब मारे गए, जब वे लोग आतंकियों और सेना के बीच हो रही गोलीबारी में से बच कर भागने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन इस संघर्ष में वह फंस कर रह गए और दोनों तरफ से चल रही गोलियों का शिकार हो गए। एसइएमए से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि मैदुगुरी के बाहरी इलाके बेनलो डम्बाट्टो के दो गांव बाले शुवा और बाले कुरा से अब तक अब तक 18 शव बरामद कर लिए गए हैं। यह संख्या बढ़ भी सकती है।
9 सालो से चल रहे संघर्ष में 20 हजार लोग गंवा चुके हैं जान
मालूम हो कि बोर्नो राज्य की राजधानी मैदुगुरी में ही बोकोहराम का जन्म हुआ है। इस आतंकी संगठन ने देश में कट्टरपंथी इस्लामी राज्य की स्थापना के लिए 9 साल से संघर्ष छेड़ रखा है। उसका मानना है कि पश्चिमी शिक्षा नाइजीरिया के समाज में तरह तरह की बुराइयां लेकर आ रहा है और अगर समाज को बेहतर बनाना है तो पाश्चात्य शिक्षा से इस समाज को दूर करना होगा। मालूम हो कि नौ साल के इस संघर्ष में अब तक कम से कम 20,000 लोग जान गंवा चुके हैं, जबकि 20 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं।
Published on:
02 Apr 2018 05:21 pm
बड़ी खबरें
View Allअफ्रीका
विदेश
ट्रेंडिंग
