24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोमालिया में कार बम विस्फोट में दस लोग घायल

सोमालिया के किसमायो शहर में एक कार बम विस्फोट में कम से कम दस लोग घायल हो गए हैं। हमले की किसी भी आतंकवादी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

lalit fulara

•

Updated: 2 Aug 2017, 2:12 PM IST

Car Bomb Blast

Car Bomb Blast

मोगदिशू। सोमालिया के किसमायो शहर में एक कार बम विस्फोट में कम से कम दस लोग घायल हो गए हैं। पुलिस तथा स्थानीय लोगों के अनुसार, बम विस्फोट मंगलवार को शहर के एक व्यस्त मार्ग पर हुआ जिसमें दस नागरिक घायल हो गए। उन्होंने कहा कि इस हमले की किसी भी आतंकवादी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

गुजरात : नेत्रहीन लोगों ने पेंटिंग बना कर की नेत्रदान करने की अपील, देखें वीडियो-


20 लोगों को अस्पताल ले जाया गया
आतंकवादी संगठन अल शबाब की ओर से लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों में हमले किए जा रहे हैं। अल शबाब की ओर से इस विस्फोट को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। एक स्थानीय निवासी मोहम्मद इसाक ने कहा कि विस्फोट के बाद घटनास्थल से करीब 20 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।

mogadishu blast

मोगादिशू में बम विस्फोट में पांच लोगों की मौत
मोगादिशू में पुलिस थाने के बाहर रविवार को हुए एक बम विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मक्का अल मुकरामा रोड के मध्य विस्फोटकों से भरे वाहन में विस्फोट हो गया। पीडि़तों में ज्यादातर सड़कों पर चलने वाले नागरिक थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट इतना बड़ा था कि चारों ओर धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था। कई लोग मारे गए और कई घायल हुए। यह विस्फोट ऐसे समय में हुआ है, जब पिछले कुछ महीनों से सुरक्षा बलों ने मोगादिशू में वाहनों की जांच और अभियान तेज कर दिया है।