16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगार मालवा

सोशल मीडिया का अजब-गजब प्यार! 80 साल के दूल्हे ने 34 साल दुल्हन से की कोर्ट मैरिज, देखें वीडियो

मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक 80 साल के दूल्हे ने 34 साल की दुल्हन से कोर्ट मैरिज की है। दोनों ने कोर्ट परिसर में मौजूद हनुमान मंदिर में एक दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी की है। बालू सिंह की उम्र 80 साल है और वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। साथ ही सोशल मीडिया अकांउट पर उनके हजारों फॉलोवर्स हैं। उनकी दोस्ती महाराष्ट्र में रहने वाली शीला से हुई थी। जिसकी उम्र 34 साल है।

Google source verification