16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगार मालवा

सड़क के गड्ढों में पलटी सीमेंट से भरी ट्रॉली, बाल-बाल बचे बाइक सवार-video

जरखोदा पंचायत मुख्यालय से नैनवा सडक़ बदहाल स्थिति में है। जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की ओर से बार-बार शिकायत किए जाने के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे है।

Google source verification

सड़क के गड्ढों में पलटी सीमेंट से भरी ट्रॉली, बाल-बाल बचे बाइक सवार-video
करवर. जरखोदा पंचायत मुख्यालय से नैनवा सड़क बदहाल स्थिति में है। जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की ओर से बार-बार शिकायत किए जाने के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे है। गुरुवार को जरखोदा के समीप देई तिराहे पर गड्ढों में तब्दील सड़क पर सीमेंट से भरी ट्रॉली पलट गई। सड़क से गुजर रहे बाइक सवार बाल-बाल बच गए। ट्रॉली में बैठे मजदूरों ने कूदकर अपनी जान बचाई।

सरपंच महावीर नागर व वार्ड पंच भरतराज नागर ने बताया कि संबंधित विभाग को कई बार क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने को लेकर पत्र लिखकर अवगत कराया है। लेकिन इस ओर विभाग का कोई ध्यान नही है। लंबे समय से क्षेत्र की सड़कों की हालत जर्जर है। नैनवा तक सडक़ क्षतिग्रस्त है।

कलमिया गांव के समीप भी पानी की निकासी नहीं होने से सड़क पूरी तरह खराब हो गई है। दुपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है। गुरुवार को सीमेंट से भरी ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में बैठे लोगों ने कूृदकर अपनी जान बचाई वही यहां से गुजर रहे बाइक सवार ट्रॉली की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। ट्रॉली पलटने से सडक़ पर सीमेंट के कट्‌टे फैल गए तथा पानी जमा होने से करीब 35 सीमेंट के कट्‌टे खराब हो गए है।